बेंगलुरु में ही क्यों होता है Zero Shadow Day? क्या होता है इसमें खास
बेंगलुरु: 24 अप्रैल को जीरो शैडो डे मनाया जाएगा। जब 12 बजकर 17 मिनट पर जब सूरज ठीक सिर के ऊपर होगा जब किसी भी चीज की परछाई जमीन पर नहीं दिखाई देगी। भारत में इस घटना को बेंगलुरु ने देखा जा सकता है।
- Written By: अक्षय साहू
(social media)
बेंगलुरु: 24 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट बजते ही बेंगलुरु में रहने वाले लोगों की परछाई उनका साथ छोड़ देगी। ऐसा ‘जीरो शैडो डे’ की वजह से होगा। जिसमें लोगों के साथ हमेशा रहने वाली परछाई कुछ मिनट के लिए गायब हो जाएगी। इस दौरान सूरज ठीक सिर के ऊपर होगा, जिससे खड़े हुए आदमी या किसी भी चीज की परछाई जमीन पर नहीं पड़ेगी।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) के साइंटिस्ट के अनुसार जब सूरज अपनी उच्चतम स्थिति यानी जेनिथ पर पहुंचता है, तब यह घटना होती है। जब सूरज इस स्थिति में होता है तब जीरो शैडो डे यानी ‘शून्य छाया दिवस’ मनाया जाता है। इस दौरान किसी भी सीधी खड़ी वस्तु की छाया ठीक नीचे गिरती है और दिखाई नहीं देती है।
भारत में ये घटना उन सभी स्थानों में होती है जो कर्क रेखा (Tropic of Cancer) के दक्षिण में आते हैं, जैसे बेंगलुरु, चेन्नई और मैंगलुरु शहरों में साल में दो बार जीरो शैडो डे होता। बेंगलुरु में यह घटना आमतौर पर 24–25 अप्रैल और फिर 18 अगस्त के आसपास होती है। जिसे बेंगलुरु लोग बड़े धूमधाम से मनाते है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
क्यों माना जाता है खास
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के मुताबिक, जीरो शैडो डे की ये अदभूत खगोलीय घटना तब और खास बन जाता है, जब यह कर्क रेखा पर पहुंचती है। जो इस साल 21 जून को होगा, तो अगर आप इस खगोलीय घटना को अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो आपको 24 अप्रैल के दिन बेंगलुरु या कर्क रेखा के दक्षिण में बसे किसी शहर जा सकते हैं।
जीरो शैडो डे सिर्फ कुछ मिनट के लिए होता है। लेकिन अलग-अलग स्थान पर इसका समय अलग होता है। जैसे चेन्नई और त्रिवेंद्रम में इसका समय बेंगलुरु की तुलना में ज्यादा है। क्योंकि ये शहर कर्क रेखा के साथ भूमध्य रेखा (Equator)के आसपास के क्षेत्र का भी हिस्सा है। जहां सूरज एकदम सिर के ऊपर ज्यादा देर तक रहता है और यहां सूरज की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण जीरो शैडो का प्रभाव थोड़ा अधिक देर तक हो सकता है।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इन देशों में भी आता है नजर
भारत में जीरो शैडो डे की इस घटना को बेंगलुरु, चेन्नई, मंगलुरु, कन्याकुमारी, भोपाल, हैदराबाद और मुंबई के कुछ स्थानों पर देखा जा सकता है। भारत केअवाला ये खगोलिय घटना मिस्र, मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया के कुछ शहरों में नजर आता है।
