सौंदर्य बढ़ाने वाले नेल पॉलिश हैं बड़े खतरनाक भी, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए हो सकता है नुकसानदेह, जानिए इसके बैड इफेक्ट्स
लड़कियों को नेल पॉलिश लगाना बहुत पसंद होता है। और अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश लगाती है। क्या आप जानती हैं कि इन नेल पेंट्स से जानलेवा बीमारियां भी हो सकती है। इनके हानिकारक प्रभाव शरीर के कई हिस्सों पर हो सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
- Written By: सीमा कुमारी
सौंदर्य बढ़ाने वाले नेल पॉलिश के बैड इफेक्ट्स
Nail Paint Side Effects: महिलाएं खुद को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के ब्यूटी टिप्स फॉलो करती हैं और इन्हीं में से एक है नेल पेंट। लड़कियों को नेल पॉलिश लगाना बहुत पसंद होता है। ज्यादातर लड़कियों को नेल पॉलिश लगाना पसंद करती हैं और अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश लगाती है।
क्या आप जानती हैं कि इन नेल पेंट्स से जानलेवा बीमारियां भी हो सकती है। इनके हानिकारक प्रभाव शरीर के कई हिस्सों पर हो सकता है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं, नेल पेंट्स क्यों हानिकारक है।
इसे भी पढ़ें- सारा अली खान की ख़ूबसूरती और फिटनेस का राज़ जानिए, क्या खाती हैं वो
सम्बंधित ख़बरें
DIY Skincare: घर पर स्किन केयर करते समय होने वाली 5 बड़ी गलतियां, जो अनजाने में पहुंचा सकती हैं नुकसान
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Natural Eyebrow Growth: बार-बार थ्रेडिंग से पतली हो गई हैं आइब्रो? आर्गन ऑयल से करें देखभाल
Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन और ड्राईनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
जानिए कितना नुकसान पहुंचाता है नेल पॉलिश
नाखून होता है कमजोर
नेल पॉलिश में फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून, और डिबुटिल फ़्थालेट पाए जाते हैं जो नाखूनों को कमजोर कर देते हैं। जिससे नाखून तुरंत तुरंत टूटने लगते हैं।
दिमाग को नुकसान पहुंचता है
नेल पॉलिश में मौजूद टोल्यूनि, फॉर्मेल्डिहाइड और डायथाइल फ़ेथलेट जैसे रसायन शरीर के अन्य हिस्सों की तरह मस्तिष्क तक पहुंचते हैं। ये रसायन मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे मस्तिष्क में रक्त संचार बाधित हो जाता है. इसके कारण गंभीर सिरदर्द हो सकता है। कई लोगों को नेल पॉलिश की वजह से मतली और उल्टी भी होने लगती है।
गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक
गर्भवती महिलाओं के लिए नेल पॉलिश में मिले रसायन और भी खतरनाक हो सकते हैं, क्योंकि ये भ्रूण तक पहुंच सकते हैं और जन्म-दोष पैदा कर सकते हैं। इसलिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए।
एलर्जी हो सकती है
आपको बता दें, नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल कई बार एलर्जी का भी कारण बन जाते हैं। इससे त्वचा में जलन, खुजली या सूजन हो सकती है।
संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है
अगर नेल पॉलिश का ब्रश सही से साफ ना किया गया हो या फिर किसी संक्रमित महिला द्वारा इस्तेमाल किया गया हो तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ये नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
सांस से जुड़ी परेशानियां
इसके अलावा, नेल पॉलिश में मौजूद कैमिकल सांस से जुड़ी परेशानियों को न्योता भी दे सकते हैं इसलिए नेल पॉलिश लगाते या हटाते समय मास्क पहनना जरूरी है। ट्राइफेनिल फॉस्फेट फेफड़ों के लिए भी हानिकारक है। इससे फेफड़ों में सूजन आ जाती है जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। अस्थमा जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं।
