-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Who Is Sunny Singh The Shooter Who Riddled Atiq And Ashraf With Bullets Read Full Details
कौन है अतीक और अशरफ को गोलियों से छलनी करने वाला शूटर सनी सिंह? पढ़ें पूरी डिटेल्स
- Written By: सूर्यकांत तिवारी

photo- ani
प्रयागराज: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ को गोलियों से छलनी करने वाले तीन शूटरों में एक सनी सिंह (Sunny Singh) कौन है और उसका बैकग्राउंड क्या है। क्या यह कोई पेशेवर अपराधी है या उसके ऊपर किसी माफिया या नेता का हाथ है। सवाल कई हैं। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये तीनों शूटर कौन हैं? फ़िलहाल शूटरों के परिजनों ने साफ़ कह दिया है कि उनका इनसे कोई मतलब नहीं है। उन्हें इस घटना की जानकारी तक नहीं है। आइए जानते हैं कि इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले तीनों अपराधियों से एक सनी सिंह कौन है?
प्रयागराज में कल यानी शनिवार की रात को अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले शूटरों में से एक सनी सिंह यूपी के हमीरपुर का रहने वाला है। उसके भाई पिंटू सिंह ने बताया कि मेरे भाई के खिलाफ मामले दर्ज हैं। उसने जीने के लिए कुछ नहीं किया। मुझे नहीं पता था कि मेरा भाई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में शामिल है।
यह कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को गोली मारने वाले… pic.twitter.com/nWbsLahxEo — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2023
पिंटू सिंह ने आगे बताया कि मेरा भाई कुछ नहीं करता था और इसके ऊपर पहले से भी मामले दर्ज़ हैं। हम लोग 3 भाई थे जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। यह ऐसे ही घूमता-फिरता रहता था और फालतू के काम करता रहता था। हम उससे अलग रहते हैं और बचपन में ही भाग गया था।
बता दें कि तीनों आरोपियों की पहचान बांदा के रहने वाले लवलेश तिवारी, हमीरपुर के रहने वाले सनी सिंह और कासगंज निवासी अरुण मौर्य के रूप में हुई है। अतीक और अशरफ अहमद की हत्या के आरोपी लवलेश तिवारी के पिता यज्ञ तिवारी ने कहा कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसके प्रयागराज में रहने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हत्या को लेकर पिता ने कहा कि हमारा उससे कोई मतलब नहीं था। उससे हमारी बातचीत बंद थी।
सम्बंधित ख़बरें
गौरतलब है कि माफिया गैंगस्टर से नेता बने प्रयागराज के पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की बीते शनिवार देर रात को प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (Motilal Nehru Medical College) के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस हत्याकांड में शामिल 3 हमलावरों ने खुद को पुलिस के समक्ष अपना सरेंडर भी कर दिया है। इन बदमाशों ने पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ कर ही इस वारदात को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि मीडिया का भेस बनाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
Who is sunny singh the shooter who riddled atiq and ashraf with bullets read full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
Jul 28, 2026 | 05:23 PMमुक्तिपथ समिति का बड़ा फैसला, गड़चिरोली में अवैध शराब और तंबाकू बिक्री पर शिकंजा
Jul 28, 2026 | 05:21 PMनियाग्रा फॉल्स पहुंचकर भावुक हुए भारतीय माता-पिता, बेटी का सालों पुराना सपना हुआ पूरा; VIDEO वायरल
Jul 28, 2026 | 05:21 PMनीमच: कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अनदेखी से तंग ग्रामीण ने खुद पर डाला केरोसिन, आत्मदाह का करने का किया प्रयास
Jul 28, 2026 | 05:17 PMकिसान कर्जमाफी घोटाला! 2 लाख की ऋणमाफी के नाम पर माफ हुए 95 हजार, किसानों में नाराजगी
Jul 28, 2026 | 05:15 PMBS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम
Jul 28, 2026 | 05:15 PMदुनिया में आग लगाओ, फिर…अभिषेक बनर्जी का सरकार को दो टूक संदेश; कहा- बिल लाना जवाबदेही का विकल्प नहीं
Jul 28, 2026 | 05:11 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














