Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Who is Barkha Trehan: बलात्कारी सेंगर के समर्थन में उतरी महिला कौन? कनेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

Who is Barkha Trehan: दिल्ली में बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जा चुके पूर्व BJP विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में एक महिला भी दिखाई दी। जिसके बाद से यह सवाल उठने लगा कि आखिर ये महिला है कौन?

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Dec 28, 2025 | 05:30 PM

बरखा त्रेहान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Barkha Trehan: उन्नाव रेप केस की पीड़िता अपनी मां के साथ आज दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंची। भारी भीड़ के बीच लोगों ने कोर्ट के आदेश का विरोध किया और आरोपी कुलदीप सेंगर के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि, जब एक महिला रेप के दोषी पूर्व बीजेपी नेता के समर्थन में आगे आई तो लोग हैरान रह गए।

इस महिला ने न केवल रेप हाथों में तख्ती लिए रेप मामले में अदालत से दोषी ठहराए जा चुके कुलदीप सेंगर के विरोध में नहीं बल्कि समर्थन में नारे भी लगाए। जिसके बाद चौरतरफा यह हलचल मच गई। हर तरफ से ये सवाल उठने लगा कि आखिर यह महिला कौन है? लेकिन अब इस महिला के बारे में पता चल गया है।

जानिए बरखा त्रेहान का कनेक्शन?

कुलदीप सेंगर के सपोर्ट में सामने आई महिला उनकी अकेली सपोर्टर थी। यह महिला कोई और नहीं बल्कि पुरुष ‘आयोग’ की चेयरपर्सन बरखा त्रेहान हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी थे। इस दौरान, पीड़िता का सपोर्ट कर रहे प्रदर्शनकारियों और सेंगर का सपोर्ट कर रहे ‘मेन्स कमीशन’ के सदस्यों के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई।

बरखा पर बरसीं योगिता भयाना

दिल्ली की महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर के सपोर्ट में सिर्फ एक महिला सामने आई है। “मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है और उसे इलाज की जरूरत है। वह कुलदीप सिंह सेंगर का सपोर्ट करने वाली पहली और आखिरी महिला होगी।”

#WATCH | Delhi | A spat broke out between people supporting the victim of the 2017 Unnao Rape Case, protesting outside Jantar Mantar against Delhi High Court’s order suspending the life sentence of the convict Kuldeep Singh Sengar, and members of ‘Purush Aayog’ supporting Sengar. pic.twitter.com/IjXHwJoImC — ANI (@ANI) December 28, 2025

भयाना ने जोर देकर कहा, “हम बिना सबूत के बात नहीं कर रहे हैं। वह एक दोषी रेपिस्ट है जिसे पहले ही सज़ा मिल चुकी है। हम उसे मिली जमानत और उसकी सजा पर रोक के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।” अपनी चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “ज़रा सोचिए कि यह सब पीड़िता के लिए कितना मनोबल गिराने वाला होगा।”

सुप्रीम अदालत में कब होगी सुनवाई?

उन्नाव रेप केस अब भारत के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी। कोर्ट की कॉज़ लिस्ट के मुताबिक, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की तीन जजों की वेकेशन बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।

यह भी पढ़ें: बेबस मां, बुलंद हौसले और इंसाफ की जंग, उन्नाव रेप पीड़िता के प्रदर्शन में लगे BJP जिंदाबाद के नारे

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट अंजलि पटेल और पूजा शिल्पकार द्वारा दायर एक अलग याचिका पर भी सुनवाई करेगा। यह याचिका भी हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देती है और इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग करती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेता है।

Who is barkha trehan woman supporting rapist kuldeep singh sengar shocking connection

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2025 | 05:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Delhi High Court
  • Latest News
  • Supreme Court

सम्बंधित ख़बरें

1

अखिलेश के ‘चक्रव्यूह’ को कैसे तोड़ेगी BJP? सपा ने चल दी सबसे बड़ी चाल, लखनऊ से दिल्ली तक बढ़ी हलचल

2

बेबस मां, बुलंद हौसले और इंसाफ की जंग, उन्नाव रेप पीड़िता के प्रदर्शन में लगे BJP जिंदाबाद के नारे

3

कश्मीर में नजरबंद किए गए सियासतदान…शुरू हो गया एक नया घमासान, केसर की क्यारी में क्या पक रहा है?

4

सच्चाई ‘पोस्ट’ पर आई! कांग्रेस की कहल पर राम कदम का बड़ा बयान, कहा- राहुल से दूरी बना रहे बड़े नेता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.