Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जब हम सत्ता में होंगे, जिसने भी मुंबई को लूटा है, उसे सलाखों के पीछे डालेंगे; आदित्य ठाकरे का शिंदे सरकार पर हमला

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 01, 2023 | 07:13 PM

Photo: ANI/ Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने शनिवार को कहा कि जिस दिन हम सत्ता में होंगे, सबसे पहला काम यह करेंगे कि जिसने भी मुंबई (Mumbai) को लूटा है, उसे सलाखों के पीछे डालेंगे। उन्होंने कहा कि आपने मुंबई (बीएमसी) के खिलाफ एसआईटी का आदेश दिया है। साथ ही आप ठाणे, नासिक और पुणे के खिलाफ भी ऐसा ही करें। मैं आपको चुनौती देता हूं कि आपको हर जगह केवल भ्रष्टाचार मिलेगा। 

दक्षिण मुंबई में महानगर पालिका मुख्यालय के बाहर एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने नगर निकाय की पक्की सड़क बनाने, बजरी, फर्नीचर एवं सैनेटरी पैड की खरीद में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस महानगर को लूटा जा रहा है क्योंकि एकनाथ शिंदे सरकार पिछले एक साल से बस घोटालों में लगी है। 

Mumbai, Maharashtra | The day we are in power, the first thing that we will do is that whoever looted Mumbai, will be put behind bars. You have ordered an SIT against Mumbai (BMC), and do the same against Thane, Nashik & Pune. I challenge you that you will find only corruption… pic.twitter.com/qfclBZW3dx — ANI (@ANI) July 1, 2023

आदित्य ठाकरे ने कहा कि आप मुझे पप्पू कहते हैं, यह पप्पू आपको चुनौती दे रहा है मैं आपके किसी भी हमले के लिए तैयार हूं। आदित्य ने एक सवाल भी किया कि क्या आप मुंबईकरों के लिए काम कर रहे हैं या इस भ्रष्ट सरकार के लिए?

शिंदे सरकार पिछले साल जून में बनी थी । बीएमसी में 2022 के प्रारंभ में चुनाव होना था लेकिन नहीं हुआ और अब वह प्रशासक के अधीन है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह महानगर पालिका में कथित अनियमितताओं की लोकायुक्त जांच की मांग करने के लिए राज्यपाल रमेश बैस से मिलेंगे।

 

शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा , ‘‘ मुंबई में काम नहीं हो रहा है। कभी ऐसी गंदी राजनीति नहीं देखी… पार्टियों से लोगों को तोड़ना।” भ्रष्टाचार में कथित रूप से शामिल बीएमसी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ आपकी फाइल तैयार है। जिस दिन हम सरकार बनायेंगे, उसी दिन हम और पुलिस आपको आपकी जगह दिखा देगी। मुंबई को मत लूटिए। यह हमारा शहर है।”

पूर्व पर्यावरण मंत्री ठाकरे ने शिवसेना-भाजपा को चुनाव में उनकी पार्टी का मुकाबला करने की चुनौती दी। बीएमसी प्रमुख आई एस चहल पर निशाना साधते हुए ठाकरे ने कहा,  ‘‘ फिलहाल समितियां, पार्षद, अध्यक्ष और महापौर नहीं हैं । प्रशासक को जब सरकार बुलाती है तो त्वरित कार्रवाई करते हैं लेकिन उन्हें लोगों की फिक्र नहीं है।” चहल फिलहाल राज्य सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के रूप में बीएमसी की अगुवाई कर रहे हैं।

ठाकरे ने दावा किया कि बिल्डरों और ठेकेदारों का राज्य /बीएमसी द्वारा खूब आवभगत की जा रही है। उन्होंने नासिक, नागपुर और ठाणे में नगर निकायों के कामकाज की जांच की भी मांग की।  शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे की अगुवाई में मेट्रो सिनेमा से शुरू हुए मार्च का समापन महानगर पालिका मुख्यालय हुआ। इसके बाद हुई रैली में शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भी भाषण दिया। 

विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि बीएमसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जनाक्रोश’ है।   बीएमसी पर 1997-2022 तक अविभाजित शिवसेना का नियंत्रण था। उसकी आमसभा का कार्यकाल मार्च, 2022 में समाप्त हो गया। चूंकि नया चुनाव नहीं हुआ, इसलिए बीएमसी पर अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक का नियंत्रण है।  (भाषा इनपुट के साथ)

When we are in power we will put whoever looted mumbai behind bars aditya thackerays attack on shinde government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2023 | 07:13 PM

Topics:  

  • Aditya Thackeray
  • BMC Corruption
  • Eknath Shinde
  • Mumbai News
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

स्पैनिश सिंगर एनरिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में चोरों का आतंक, 80 से ज्यादा मोबाइल चोरी

2

Mumbai को ट्रैफिक से मिलेगी राहत, 2028 तक पूरी होगी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड सुरंग

3

Mumbai: कलाकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल, फर्जी कास्टिंग एजेंटों पर सख्ती की मांग

4

मुंबई में BEST ने बदले 23 बस रूट, 8 सामान्य बसें अब एसी सेवा में बदलेंगी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.