‘ऊं नमः शिवाय सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं’, PM मोदी बोले- मैं काशी से…
PM Modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के अरियालुर में स्थित ऐतिहासिक गंगैकोंडा चोलपुरम मंदिर का दौरा किया। मंदिर पहुंचने पर पीएम मोदी का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
तमिलनाडु दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो: सोशल मीडिया
PM Modi Tamil Nadu Visit: पीएम मोदी ने चोल सम्राट राजेंद्र चोल प्रथम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और चोल वंश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। शैव धर्मग्रंथों के विद्वान शिवाचार्य और ओथुवमूर्ति ने वैदिक मंत्रों और स्तोत्रों के पाठ से उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबा नजर आया। पीएम के इस दौरे को सांस्कृतिक गौरव, राष्ट्रभक्ति और सुरक्षा नीति के सशक्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
एक समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक स्थल पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी ने कहा, “बृहदेश्वर शिव मंदिर का निर्माण शुरू होने के 1000 साल के ऐतिहासिक अवसर पर सावन के पवित्र महीने में मुझे भगवान बृहदेश्वर शिव के चरणों में पूजा करने का सौभाग्य मिला है। मैंने इस मंदिर में देशभर के 140 करोड़ लोगों के कल्याण और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की। भगवान शिव का आशीर्वाद सभी को मिले, यही मेरी कामना है।”
‘ऊं नमः शिवाय’ सुनता हूं तो…’
इस दौरान पीएम मोदी ने ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा भी लगाया। उन्होंने कहा, “जब मैं ‘ऊं नमः शिवाय’ सुनता हूं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं।” पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी बताया कि वे स्वयं काशी से सांसद हैं, और वहां की शिव भक्ति से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा के शिव-भक्ति संगीत की भी सराहना की, जिसने समारोह के माहौल को और दिव्य बना दिया”
सम्बंधित ख़बरें
CM विजय की दावत से वामपंथियों का किनारा, निमंत्रण के बाद भी बैठक में जाने से किया इनकार, गठबंधन में आई दरार?
5 साल भी नहीं टिकेगी विजय की सरकार! एमके स्टालिन ने दिए बड़े संकेत, बताई TVK की सबसे बड़ी कमजोरी
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा भूचाल: MDMK ने DMK गठबंधन से तोड़ा 9 साल पुराना नाता, जानें क्या है पूरा मामला?
तमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
#WATCH | Ariyalur, Tamil Nadu: PM Narendra Modi offers prayers at Gangaikonda Cholapuram Temple PM Modi is participating in the celebration of the birth anniversary of the great Chola emperor Rajendra Chola I with the Aadi Thiruvathirai Festival at Gangaikonda Cholapuram… pic.twitter.com/WsAzki5wwX — ANI (@ANI) July 27, 2025
ऑपरेशन सिंदूर” का भी किया जिक्र
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने हाल ही में चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “आज का भारत अपनी सुरक्षा को सर्वोपरि मानता है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ कर दिया है कि अगर कोई भारत की संप्रभुता पर हमला करता है, तो हम उसे उसी की भाषा में जवाब देना जानते हैं। अब भारत के दुश्मनों के लिए दुनिया में कोई भी स्थान सुरक्षित नहीं बचा है।”
यह भी पढ़ें: ‘बिना धर्म बदले दूसरे धर्म में की गई शादी अवैध करार’, इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला
‘सेंगोल’ को लेकर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेंगोल’ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “जब देश की नई संसद का लोकार्पण हुआ, तो हमारे शिव आदीनम के संतों ने उस ऐतिहासिक आयोजन का आध्यात्मिक नेतृत्व किया था। तमिल संस्कृति से जुड़े ‘सेंगोल’ को संसद में स्थापित किया गया। मैं आज भी उस पल को याद करता हूं तो गौरव से भर जाता हूं।”
