- Hindi News »
- India »
- When Gandhiji Said I Am Shaking The Foundation Of The British Empire 92 Years Of Dandi March
जब गांधी जी ने कहा था- मैं ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को हिला रहा हूं, दांडी मार्च को हुए 92 वर्ष
- Written By: किर्तेश ढोबले

आज से 92 वर्ष पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के नमक उत्पादन पर एकाधिकार को खत्म करने के लिए दांडी मार्च का आह्वान किया था। जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। इस दांडी मार्च की सुरुवात 12 मार्च, 1930 को साबरमती आश्रम से हुई थी। जो 6 अप्रैल को दांडी पहुंची थी। उसी दिन महात्मा गांधी ने सुबह 6:30 बजे अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़ा था।
दांडी मार्च के बाद देश भर में असहयोग आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जो 1934 तक चला था। इस मार्च के दौरान महात्मा गांधी अपने 78 अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर निकले थे। उन्होंने 386 किलोमीटर की यह यात्रा पैदल ही तय की थी। भारत के आंदोलन इतिहास की जब भी बात होती है, जिसमें दांडी मार्च का नाम जरूर लिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च के जरिए महात्मा गांधी ने ब्रिटिश सत्ता को दी कड़ी चुनौती
बेल्जियम में मंटो-प्रेमचंद का जादू, वर्धा यूनिवर्सिटी में लेओ वन बोले- हिंदी से खुलता है दुनिया का दरवाजा
गांधी जी ने मुझे कहा था, ये मेरे सूरज‑चांद! मणिशंकर अय्यर ने सुनाया बचपन का किस्सा, बोले- मैं राहुलवादी नहीं
19 फरवरी का इतिहास: पत्थर में प्राण फूंकने वाले शिल्पकार राम वनजी सुतार का जन्मदिन
Photo: Maps Of India
नमक कानून के खिलाफ शुरू हुआ था दांडी मार्च
दांडी सत्याग्रह मुख्य उद्देश्य अंग्रेजों द्वारा लागू नमक कानून के विरुद्ध सविनय कानून को भंग करना था। बता दें कि, इससे पहले अंग्रेजी शासन में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था। भारतियों को इंग्लैंड से आने वाला नमक का ही इस्तेमाल करना पड़ता था। यही नहीं, अंग्रेजी सल्तनत ने नमक पर कई गुना कर भी लगा दिया था। नमक मानवी जीवन के लिए आवश्यक वस्तु है,जिसके लिए नमक पर लगा कर को हटाने के लिए गांधी ने यह सत्याग्रह चलाया था।

70 हजार से अधिक लोगों को हुई थी जेल
12 मार्च को शुरू हुआ यह मार्च लगभग 25 दिन बाद 6 अप्रैल 1930 को 241 मील की दूरी तय कर यह यात्रा दांडी पहुंची था। इसक पश्चात महात्मा गांधी ने कच्छ भूमि में समुद्र तल से एक मुट्ठी नमक उठाकर अंग्रेजी हुकूमत को सशक्त संदेश दिया था। गांधी जी ने आज के दिन नमक हाथ लेकर कहा था कि, मैं ब्रिटिश साम्राज्य की नींव को हिला रहा हूं। जिसके बाद यह आंदोलन करीब एक साल तक चला। इस आंदोलन में सहभागी 70,000 से भी अधिक भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं साल 1931 में राष्ट्रपिता गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच समझौता हुआ और इस सत्याग्रह को खत्म किया गया।लेकिन इसके बाद भारत में आज़ादी की चिंगारी भड़क चुकी थी। इस आंदोलन के बाद ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ की शुरुआत हुई। जिसने संपूर्ण देश में अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में व्यापक जन संघर्ष को जन्म दिया।
When gandhiji said i am shaking the foundation of the british empire 92 years of dandi march
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














