Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिर क्या है शिमला समझौता? जिसे रद्द करने की धमकी दे रहा पाकिस्तान, खत्म हुआ तो किसे होगा ज्यादा नुकसान?

भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने शिमला समझौते को निलंबित करने की धमकी दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह शिमला समझौता क्या है? साथ ही भारत-पाकिस्तान ने शिमला समझौते पर कब हस्ताक्षर किए थे?

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 24, 2025 | 06:55 PM

शिमला समझौते के बाद हाथ मिलाते हुए इंदिरा गांधी व जुल्फिकार अली भुट्टो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा जारी न करने और दूतावास में कर्मचारियों की संख्या कम करने समेत कई कदम उठाए हैं। इससे पाकिस्तान भड़क गया है। गुरुवार को प्रधानमंत्री शाहनवाज शरीफ की अध्यक्षता में पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक हुई।

इस बैठक में भी पाकिस्तान ने लगभग वही कदम उठाए हैं, जो भारत ने इसके पहले उठाए थे। उसने शिमला समझौते को निलंबित करने की धमकी दी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह शिमला समझौता क्या है? साथ ही भारत-पाकिस्तान ने शिमला समझौते पर कब हस्ताक्षर किए थे?

आखिर क्या है शिमला समझौता?

भारत ने मार्च 1971 में सैन्य हस्तक्षेप के जरिए पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान से अलग कर दिया और विश्व मानचित्र पर बांग्लादेश नाम से एक नए देश की स्थापना की। बांग्लादेश में पाकिस्तानी आर्मी ने भारतीय सेना के सामने सरेंडर कर दिया। भारत ने करीब 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध बंदी बनाया। इतना ही नहीं भारत ने पश्चिमी पाकिस्तान के करीब पांच हजार वर्ग मील हिस्से पर भी कब्जा कर लिया।

इंदिरा-भुट्टो ने किए थे हस्ताक्षर

इसके तकरीबन 16 महीने बाद तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की मुलाकात हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई। यहां दोनों प्रधानमंत्रियों ने 2 जुलाई 1972 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसे हम ‘शिमला समझौते’ के नाम से जानते हैं। इस समझौते में दोनों देशों ने शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत के जरिए अपने मतभेदों को सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई गई थी।

शिमला समझौते का सार

इस समझौते में भारत-पाकिस्तान ने यह तय किया था कि दोनों देश किसी भी विवाद को आपस में बातचीत के माध्यम से सुलझाएंगे। इसमें कोई तीसरा देश या संगठन दखल नहीं देगा। कोई भी देश कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा को एकतरफा नहीं बदलेगा। दोनों देश इसका सम्मान करेंगे। व्यापारिक गतिविधियां होंगी।

देश और दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ हिंसा, युद्ध या झूठे प्रचार का सहारा नहीं लेंगे, दोनों शांति से रहेंगे और अपने संबंधों को बेहतर बनाएंगे। भारत ने 90 हजार पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया और कब्जे वाली जमीन को आजाद कराया। पाकिस्तान ने कुछ भारतीय सैनिकों को भी रिहा किया। इस समझौते ने कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ले जाने से रोक दिया।

किसे होगा बड़ा नुकसान?

भारत की हमेशा कहता रहा है कि कश्मीर का मामला भारत और पाकिस्तान के बीच का है। लेकिन इन सब के बावजूद पाकिस्तान कई बार यूएन और अन्य वैश्विक मंचों पर कश्मीर मुद्दे को उठाता रहा है। सीमा भले न बदली हो लेकिन सीमा पर घुसपैठ को बढ़ावा देता रहा है। ऐसे में देखा जाए तो शिमला समझौता सिर्फ कागजों पर ही बचा था। जिसे रद्द करके पाकिस्तान ने कोई बड़ा तीर नहीं मारा है।

What is shimla agreement pakistan is threatening to cancel if ends who will suffer most

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 06:55 PM

Topics:  

  • Indira Gandhi
  • Indo-Pak Border
  • Pahalgam Attack

सम्बंधित ख़बरें

1

पहलगाम से दोस्तों और दुश्मनों की सच्चाई का पता लग गई, RSS के शताब्दी उत्सव में बोले मोहन भागवत

2

‘अगर मैं PM होता तो…’; ओवैसी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा, कहा- देश तैयार था

3

पहले फतेह किया एशिया कप का किला, फिर जीता देश का दिल, सूर्या ने पहलगाम पीड़ितों को दान की मैच फीस

4

पाकिस्तानी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर, सिलेबस में जोड़ा झूठ का पुलिंदा, फजीहत तय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.