निर्मला सीतारमण भी करती हैं परिवारवाद? जानें वित्त मंत्री के परिवार के सदस्य क्या करते हैं
निर्मला सीतारमण भाजपा और NDA की बड़ी नेता हैं, साथ वित्तमंत्री के रूप में वह बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कल वह वर्ष 2024-2025 का बजट पेश करेंगी। पूरे देश की निगाहें उनपर टिकी है।
- Written By: Saurabh Pal
निर्मला सीतारमण के परिवार के सदस्य (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: निर्मला सीतारमण भाजपा और NDA की बड़ी नेता हैं, साथ वित्तमंत्री के रूप में वह बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। कल वह वर्ष 2024-2025 का बजट पेश करेंगी। पूरे देश की निगाहें उनपर टिकी है। सीतारमण अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल मजबूत मंत्रियों में से एक माना जाता है। सीतारमण को लेकर बजट की चर्चाओं से अलग आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी से रूबरू कराते हैं।
बेहद सादगी से रहने वाली सीतारमण का परिवार भी छोटा है। इस छोटे से परिवार में उनके पति परकला प्रभाकर, बेटी वांग्मयी परकला और दामाद प्रतीक दोशी शामिल हैं। अक्सर भारतीय राजनेताओं पर परिवारवाद का आरोप लगता है। ऐसे में आज हम उनके परिवार के बारे में जानेंगे कि कौन क्या करता है।
JNU में सीतारमण की मुलाकात पति परकला प्रभाकर हुई थी
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग का बड़ा एक्शन! 2 यात्रियों से ₹48 करोड़ का ड्रग्स बरामद; 115 सोने की छड़े पकड़ी
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी आग, 300 दुकानें जलकर खाक! गुस्साए लोगों ने दमकल की गाड़ियों पर किया पथराव
छात्रों और यूथ की चमकी किस्मत! भारत और साइप्रस के बीच ‘माइग्रेशन और मोबिलिटी’ समेत इन बड़े समझौतों पर लगी मुहर
दिल्ली-NCR में आज से हड़ताल! ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, 21 से 23 मई तक बंद का किया ऐलान
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पढ़ाई के दौरान सीतारमण अपने पति परकला प्रभाकर से मिलीं। वह जाने-माने अर्थशास्त्री और कॉमेंटेटर हैं। प्रभाकर आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से हैं। दोनों की शादी साल 1986 में हुई। उनकी एक बेटी है- वांग्मयी। वह पहले ‘द हिंदू’ और ‘मिंट’ में काम करती थीं। प्रभाकर ने 2014 से 2018 तक आंध्र प्रदेश सरकार के संचार सलाहकार के रूप में काम किया।
सीतारमण के दामाद पीएम के सहयोगी
वित्तमंत्री की बेटी वांग्मयी परकला की शादी 2023 में प्रधानमंत्री के सहयोगी प्रतीक दोशी से हुई थी। वांग्मयी लेखिका हैं। माता-पिता के राजनीति बैकग्राउंड के बावजूद उन्होंने सियासत दूरी बनाए रखी। प्रतीक दोशी गुजरात से हैं। 2014 से प्रधानमंत्री के साथ काम कर रहे हैं। वर्तमान में वह PMO में OSD के रूप में कार्यरत हैं।
विदेश से पढ़ी हैं वांग्मयी
वांग्मयी परकला का जन्म 20 मई 1991 को चेन्नई में हुआ था। शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से हुई है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और परास्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के मेडिल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली। इस शिक्षा ने उनके लेखन और पत्रकारिता के करियर की नींव रखी।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
निर्मला सीतारमण के परिवार में उनके अलावा तीन सदस्य हैं। हालांकि उनके पति राजनीति में जरूर रहे, लेकिन उन्होंने भाजपा की राजनीति कभी नहीं की। बल्कि उन्हें कई मौकों पर भाजपा सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए पाया गया है। यही उनके परिवार का लेखा जोखा।
1 फरवरी को आठवां बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री
कल यानि 1 फरवरी 2025 को निर्मला सीतारमण 8वीं बार वित्त मंत्री के रूप आम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है। बजट सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया जाएगा। इसको बाद में राज्यसभा के पटल पर रखा जाएगा।
