Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

26 जनवरी पर तिरंगा फहराने के हैं विशेष नियम, नियमों की अनदेखी या नियम भंग करना गंभीर अपराध, जानिए क्या हो सकती है सज़ा

तिरंगा फहराने से पहले आपको इसके नियम भी पता होने चाहिए। क्योंकि, एक भारतीय होने के नाते तिरंगे का सम्मान करना जरूरी है। इसलिए इसको फहराने से पहले आपको इसके नियम के बारे में भी पता होना चाहिए।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 24, 2025 | 05:06 PM

तिरंगा फहराने के हैं विशेष नियम जानिए,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Republic Day 2025: भारत में 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही खास दिन है। यह दिन हमारे देश के संविधान को लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने का प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

आपको बता दें, इस साल देश अपना 76वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 को मनाएगा, जो रविवार को पड़ रहा है। यह वार्षिक आयोजन 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है, जिसने भारत को एक संप्रभु गणराज्य बनाया।

जैसा कि आप जानते हैं कि राष्ट्रीय पर्व जैसे गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी कार्यालय और स्कूलों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। हम लोगों ने बचपन से देखा और सुना है कि गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाता है। लेकिन तिरंगा फहराने के भी कई प्रोटोकोल, यानि नियम हैं। जिनका पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य होता है। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के क्या नियम हैं।

जानिए तिरंगा फहराने के क्या हैं नियम

भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है। जो हमें अपनी जान से भी बढ़कर प्यारा है। इसमें हमारी आशा, अभिलाषा, संकल्प व बलिदान सब कुछ निहित है। इसी तिरंगे से प्रेरणा और शक्ति पाकर आजादी की हर लड़ाई हमनें लड़ी है।

भारत के राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर यदि हम दृष्टि डालें तो पाएंगे कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज की विकास यात्रा में कई महत्वपूर्ण पड़ाव आए हैं। इसी कड़ी में तिरंगा फहराने से पहले आपको इसके नियम भी पता होने चाहिए। क्योंकि, एक भारतीय होने के नाते तिरंगे का सम्मान करना जरूरी है। इसलिए इसको फहराने से पहले आपको इसके नियम के बारे में भी पता होना चाहिए।

ये है झंडा तिरंगा फहराने के नियम

1- तिरंगा को हमेशा सम्मान और आदर के साथ रखना चाहिए।

2- तिरंगा को कभी भी उल्टा नहीं फहराना चाहिए।

3- तिरंगा को सूर्योदय के बाद फहराना चाहिए और सूर्यास्त से पहले उतारना चाहिए।

4- तिरंगा को जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

5- तिरंगा को पानी में नहीं डुबाना चाहिए।

6- तिरंगे पर कुछ भी लिखा नहीं होना चाहिए।

7- तिरंगा को बिना सरकारी आदेश के आधा झुकाकर नहीं फहराना चाहिए।

8- तिरंगे को किसी भी गाड़ी में नहीं लगाना चाहिए।

9- तिरंगे को उतारने से पहले एक पल का मौन रखना चाहिए।

10- तिरंगे को सम्मान के साथ मोड़ना चाहिए।

तिरंगे का अपमान होने पर सजा

भारतीय कानून के अनुसार, तिरंगे का अपमान करना एक गंभीर अपराध है। अगर कोई व्यक्ति तिरंगे का अपमान करता हुआ पाया जाता है तो उसे 3 साल तक की कैद या जुर्माना या फिर दोनों सजाएं दी जा सकती हैं।

गणतंत्र दिवस की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

इसके लिए ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971’ की धारा 2 में प्रावधान किया गया है। इस कानून के मुताबिक किसी भी सार्वजनिक स्थान पर तिरंगे और संविधान को जलाना, कुचलना, फाड़ना या किसी तरह का नुकसान पहुंचाना भी अपराध होगा।

What are the rules for hoisting the tricolor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 24, 2025 | 05:06 PM

Topics:  

  • Happy Republic Day
  • Republic Day 2025

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.