Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पश्चिम बंगाल: उत्तर दिनाजपुर के कलियागंज में बलात्कार के बाद नाबालिग लड़की की हत्या, शव के साथ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Apr 21, 2023 | 11:07 PM

ANI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

कालियांगज. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के उत्तरी दिनाजपुर जिले (North Dinajpur District) के कलियागंज (Kaliyaganj) में कथित तौर पर बलात्कार (Murder) के बाद एक नाबालिग लड़की की हत्या (Murder) कर दी गई। इस घटना को लेकर जिले में तनाव व्याप्त है। शुक्रवार को यहां स्थानीय लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

उत्तर दिनाजपुर SP सना अख्तर ने कहा, “मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शव को लेकर विरोध के चलते पुलिस को जल्द से जल्द पोस्टमार्टम के लिए शव बरामद करने के लिए आंसू गैस के गोले चलाने पड़े ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट न हों। शव के पास से जहर की बोतल बरामद हुई है। घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी।”

West Bengal | Two people have been arrested based on the complaint given by the deceased’s family. Police had to use tear gas at the protesters to recover the victim’s body from them to ensure an early post-mortem so that important evidence is not lost. The incident will be…

— ANI (@ANI) April 21, 2023

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किशोरी गुरुवार शाम से ही लापता थी और स्थानीय लोगों को उसका शव आज सुबह एक नहर में तैरता हुआ मिला। लड़की गुरुवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों द्वारा पूरी रात तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चला। उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय लोगों ने उस समय पुलिस का विरोध किया जब वह टीम लड़की का शव बरामद करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने सड़क पर यातायात बाधित कर दिया, टायर जलाए और पुलिस पर कथित तौर पर पथराव किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। हम स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।”

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना का जिक्र करते हुए राज्य में “अराजकता” होने का आरोप लगाया और अपराध के लिए राज्य पुलिस को “जिम्मेदार” ठहराया। एक सफेद चादर से ढके शव की सुरक्षा कर रहे स्थानीय लोगों का एक वीडियो पोस्ट करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अगले महीने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की प्रस्तावित यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने में व्यस्त है।

Sorry state of Law & Order situation in WB as @WBPolice is busy with making security arrangements for “Bhaipo’s Nabajowar”.
Unfortunately the common people; especially women are paying the price.
The perpetrators are getting emboldened due to the inaction of the State Government.

— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) April 21, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल में एक और नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और हत्या…।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की दुखद स्थिति क्योंकि पुलिस ‘नबजोवार’ के लिए सुरक्षा व्यवस्था करने में व्यस्त है। दुर्भाग्य से आम लोग, खासकर महिलाओं को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही हैं। राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है।” (एजेंसी इनपुट के साथ)

West bengal minor girl murdered after rape in kaliyaganj north dinajpur lathicharged on people protesting with dead body

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2023 | 11:07 PM

Topics:  

  • West Bengal

सम्बंधित ख़बरें

1

पश्चिम बंगाल कैबिनेट का बड़ा फैसला, पुरानी औद्योगिक जमीनों को बनाया जाएगा हाउसिंग और रियल एस्टेट जोन

2

पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा, आपस में भिड़े TMC-BJP विधायक, सुवेंदु अधिकारी सदन से निलंबित

3

Vivek Agnihotri: ममता बनर्जी से विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल, क्या हिंदुओं के दर्द की बात करना…

4

SIR शुरू होने से पहले बंगाल में क्यों मची अफरा-तफरी? बांग्लादेश से सटे जिलों में डर का माहौल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.