Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘हम भीख नहीं मांगते, अधिकारों के लिए लड़ते हैं’, CM ममता बनर्जी का केंद्र पर जोरदार हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीमएसी प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं का फंड राज्य को नहीं दिए जाने का उन्होंने आरोप लगाया है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 23, 2025 | 03:51 PM

ममता बनर्जी, (मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज गुरुवार, (23 जनवरी) को अलीपुरद्वार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा कि हमने 12 लाख लोगों को घरों के लिए पैसे दिए हैं। आधा पैसा दिया जा चुका है। काम जल्द पूरा हो जाए तो बाकी आधा पैसा दिसंबर में दिया जाएगा। 12 लाख लोगों के घर बनकर तैयार हो जाएंगे। और 16 लाख लोग जो लिस्ट में हैं, जो हमें सर्वे करने के बाद मिली है, उन्हें दिसंबर में पहली किस्त और जून 2026 में दूसरी किस्त मिलेगी। केंद्र सरकार हमें पैसा नहीं दे रही है, लेकिन हम भीख नहीं मांगते, हम अधिकारों के लिए लड़ते हैं।

बता दें कि गुरुवार को अलीपुरद्वार से पूर्व बीजेपी सांसद जॉन बारला को तृणमूल नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशासनिक बैठक में देखा गया। जिसके बाद राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वह अगले सप्ताह आधिकारिक तौर बीजेपी को छोड़कर टीएम में शामिल हो सकते हैं। पूर्व सांसद जॉन बारला को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा किजिसे राजनीतिक पार्टी बनानी हो, वह बना सकता है। आप को कोई नहीं रोक सकता। फिलहाल उन्होंने कुछ कहने से माना कर दिया। उन्होंने कहा कि जॉन बारला क्या फैसला ले रहे हैं यह देखने के बाद ही मैं कुछ भी कहूंगा।

कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भाजपा नेता ने क्या कहा था?

गुरुवार को अलीपुरद्वार के कालचीनी में मुख्यमंत्री की आधिकारिक जनसभा हुई। वहां मंच पर जॉन बारला नजर आए। हालांकि, पूर्व भाजपा सांसद ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार से विशेष निमंत्रण मिलने के बाद सुभाषिनी चाय बागान में मुख्यमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। बारला अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली गये थे। लेकिन मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने के लिए वह बुधवार को वह वापस लौट आए।

सम्बंधित ख़बरें

कोलकाता में ED रेड के बीच बवाल, ममता की मौजूदगी में जबरन गाड़ियों में रखवाई गईं फाइलें, देखें VIDEO

कोलकाता में जहां ED की चल रही रेड, वहां पहुंचीं CM ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव से पहले मचा बवाल!

बंगाल में फिर एसआईआर ने ली जान? 2 लोगों की मौत होने से मचा हड़कंप

‘मैं ट्रेंड वकील, खुद पैरवी करुंगी….गायब हो जाइए ज्ञानेश कुमार’, SIR से मौतों पर भड़कीं ममता दीदी

#WATCH अलीपुरद्वार: पश्चिम बंगाल की मुखय्मंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…हमने 12 लाख लोगों के लिए घरों के लिए पैसे दिए हैं। आधा पैसा दिया जा चुका है। काम जल्द पूरा हो जाए तो बाकी आधा पैसा दिसंबर में दिया जाएगा। 12 लाख लोगों के घर बनकर तैयार हो जाएंगे। और 16 लाख लोग जो लिस्ट में… https://t.co/DlsB4n2FCl pic.twitter.com/dYVJTuD6Vs — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2025

पश्चिम बंगाल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 

टीएमसी में शामिल होने के सवाल पर जॉन बारला का जवाब

बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुलाया है, तो जा रहा हूं। अगर वह अपना आशीर्वाद देंगे तो मैं उनके साथ जरूर काम करूंगा। हालांकि, बंगाल के चाय हलकों में उनकी टिप्पणियों को लेकर अटकलें गुरुवार से पानी की तरह साफ हो गईं।

West bengal chief minister mamata banerjee targeted the central government regarding the fund

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2025 | 03:30 PM

Topics:  

  • Central Government
  • Mamata Banerjee
  • West Bengal CM

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.