दिल्ली में सितम ढा रही गर्मी, उमस से परेशान रहेंगे लोग, मध्य प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश के आसार
उत्तर भारत में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। दिन की तेज और लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं मध्य प्रदेश में बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
देश भर में कैसा रहेगा आज का तापमान
नई दिल्ली: देशभर में लोग गर्मी से बेहल हैं। खासकर उत्तर भारत के शहरों में हालात ज्यादा खराब हैं। हालांकि आज कई राज्यों में मौसम के करवट लेने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारों के साथ तापमान में गिरावट की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों मे तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग के जानकारों के मुताबिक यहां 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में आने वाले जिलों में आज बादल बरसने की उम्मीद है। यहां तेज हवा और आंधी आने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
‘3 महीने से 22 हजार छात्रों को नहीं मिला राशन’, MP में जनजातीय हॉस्टलों पर बड़ा संकट; उमंग सिंघार ने लगाए आरोप
दिल्ली में उमस भरी गर्मी
देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। दिन में तेज धूप और लू के कारण शहरियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं उमस से भी लोगों का बुरा हाल रहेगा। दिल्ली में अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और ज्यादा मसालेदार और स्पाइसी खाना न खाएं।
उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत नहीं
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। यहां बारिश की भी संभावना नहीं जताई जा रही है। प्रदेश में तापमान भी 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है। 18 जून तक यहां बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एअर इंडिया प्लेन क्रैश से बीमा कंपनियों का बुरा हाल, उठाना पड़ सकता है 1000 करोड़ रुपये का बोझ
जानें देश भर के इन राज्यों में आज कैसा रहेगा हाल:
| शहर | तापमान | हवा की दिशा/गति | आर्द्रता |
|---|---|---|---|
| मुंबई | 32.8°C | 5.6 किमी/घंo | 52% |
| बेंगलुरु | 21.6°C | दक्षिण-पश्चिम, 7.4 किमी/घंo | 98% |
| चेन्नई | 29°C | 16.7 किमी/घंo | 79% |
| हैदराबाद | 24°C | 18.5 किमी/घंo | 94% |
| कोलकाता | 29.6°C | शांत (कोई हवा नहीं) | 88% |
| अहमदाबाद | 30°C | दक्षिण-पश्चिम, 7.4 किमी/घंo | 66% |
| पुणे | 24°C | दक्षिण-पश्चिम, 0 किमी/घंo | 95% |
| नई दिल्ली | 31.6°C | उत्तर-पूर्व, 7.4 किमी/घंo | 72% |
