राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात सहित इन राज्यों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, आईएमडी ने जारी किया ये अलर्ट
- Written By: सुभाष यादव
Representative Photo
नई दिल्ली: उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी का कहर बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान (Weather Updates) में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी के साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने आज राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ज्ञात हो कि इससे पहले उत्तर प्रदेश शुक्रवार को जबरदस्त तपिश के दौर से गुजरा और कई स्थानों पर दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। भीषण तपिश और लू की वजह से प्रदेश के अनेक जिलों में जनजीवन खासा प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर ताप लहर (लू) चलने की संभावना जताई है।
वहीं गुजरात के अहमदाबाद की बात की जाए तो आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मध्य प्रदेश के भोपाल में भी आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की बात मौसम विभाग ने कही है। जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
ग्वालियर नगर निगम की जनसुनवाई में हंगामा, खाली मटका लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद; अमृत योजना के फंड पर उठाए सवाल
MP News: इंदौर के राजबाड़ा पर कांग्रेस का महा-संग्राम, ‘पानी दो, महापौर इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा शहर
36 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने जारी की चेतावनी
गौर हो कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित नौगांव में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही राजस्थान के बाड़मेर और गंगानगर के 48.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के बाद यह देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा।
राजस्थान के जयपुर की बात की जाए तो आज का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। उत्तराखंड में भी आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की उम्मीद है। आज के दिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव चलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
