- Hindi News »
- India »
- Weather Updates After Heavy Rain In Delhi Rain And Snowfall In Uttarakhand Too Weather Changed Across Country
Weather Updates: दिल्ली में धुआंधार बारिश के बाद उत्तराखंड में भी बरसे बादल, देशभर में मौसम ने ली करवट
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और पेड़ों के उखड़ने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
- Written By: आंचल लोखंडे

उत्तराखंड में भी बारिश और हिमपात (सौजन्यः सोुुशल मीडिया)
Weather Updates:दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। हालांकि, कई इलाकों में जलभराव और पेड़ों के उखड़ने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 4 मई तक तेज़ आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। भारी बारिश के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी और कुछ फ्लाइट्स का रूट भी बदलना पड़ा।
मौसम की मार सिर्फ ट्रैफिक और फ्लाइट्स पर ही नहीं पड़ी, बल्कि जानमाल का नुकसान भी हुआ। तड़के हुई भारी बारिश के दौरान नजफगढ़ के खड़खड़ी नहर गांव में एक मकान ढहने से 3 बच्चों और एक महिला की मौत हो गई। IMD ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी के आरके पुरम, खानपुर, मिंटो रोड और मेजर सोमनाथ मार्ग जैसे इलाकों में जलभराव भी हो गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह इस हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया। साथ ही दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में स्कूल प्रशासन और स्थानीय निकायों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक
दिल्ली के जैसे ही उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है. यहां बादलों का डेरा छाया हुआ है और खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है. गुरुवार को केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ. जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम में हल्की वर्षा की सूचना मिली है. इसके अलावा हेमकुंड साहिब और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है, जिससे वहां का तापमान और अधिक गिर गया है.
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां
आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?
आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी
महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है , पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेशभर में मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी. शुक्रवार को भी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रह सकते हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि मैदानी इलाकों में गर्जना, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है.
प्री-मानसून की बारिश हुई
देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के भरतपुर में 77 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि जोधपुर और उदयपुर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जैसलमेर में तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हरियाणा के यमुनानगर, पानीपत, पलवल से लेकर यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस और राजस्थान के डीग-भरतपुर तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्री-मानसून गतिविधियों की वजह से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, मई के दौरान सामान्य से ज्यादा तापमान और लू चलने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने दी है।
राजस्थान के भरतपुर में हुई सबसे अधिक बारिश
नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की से भारी बारिश हुई जबकि जोधपुर तथा उदयपुर संभाग में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे अधिक, 77 मिलीमीटर वर्षा कामां (भरतपुर) में दर्ज की गई।
मौसम की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हिमाचल प्रदेश में 6 से 8 मई तक मौसम हल्का रहेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में 6 से लेकर 8 मई तक मौसम थोड़ा हल्का रहेगा, लेकिन ‘स्कैटरड रेन’ यानी बिखरी हुई बारिश की स्थिति बनी रहेगी। इसका मतलब है कि कुछ जगहों पर हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि बाकी इलाकों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
हिमाचल प्रदेश में 5 मई तक ‘फेयरली वाइडस्प्रेड रेन’
हिमाचल प्रदेश के मौसम को लेकर आईएमडी ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि आज से 5 मई तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौर को ‘फेयरली वाइडस्प्रेड रेन’ (FWS) कहा जा रहा है, यानी यह बारिश कुछ-कुछ अंतराल पर अलग-अलग जगहों पर हो सकती है।
बिहार में दो दिनों तक होगी तेज बारिश, चलेगी आंधी
बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले 2 दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात यानी आकाशिय बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश के कई शहरों में बारिश से तापमान गिरा
मध्य प्रदेश के कई शहरों में गुरुवार से ही बारिश का माहौल बना हुआ है। इससे तापमान में गिरावट हुई और मौसम सुहाना हो गया। आईएमडी ने राज्य के अधिकतर जिलों में रविवार तक बारिश होने और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।
Weather updates after heavy rain in delhi rain and snowfall in uttarakhand too weather changed across country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान के बन्नू में पुलिस स्टेशन पर बड़ा हमला! मोटरसाइकिल बम धमाके में बच्चे समेत 2 की मौत, कई लोग घायल
Feb 16, 2026 | 06:09 PMअमेजन इंडिया की कर्मचारी ने मेहंदी में बनवाया कंपनी का स्माइल लोगो, ऑफिस लव स्टोरी बनी शादी
Feb 16, 2026 | 06:06 PMराजपाल यादव की रिहाई पर झूम उठे सोनू सूद, शेयर किया खास पोस्ट; क्या जल्द बड़े पर्दे पर साथ में मचाएंगे धमाल?
Feb 16, 2026 | 06:04 PMBMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर
Feb 16, 2026 | 06:00 PMवैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी
Feb 16, 2026 | 05:57 PMपुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी सैंड आर्ट, 17 हजार रुद्राक्ष और 500 शिवलिंग से रचा शिव समर्पण
Feb 16, 2026 | 05:55 PM15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
Feb 16, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














