उत्तर भारत में कब तक देगी ठंड दस्तक?, जानें दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर अपडेट
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बताया गया है कि आज दिल्ली में मौसस साफ रह सकता है। वहीं, सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का मौसम (सौ. कैनवा)
Weather Forecast: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन दिन के समय गर्मी का सिलसिला अभी भी जारी है। इस साल लोगों को ठंड के आने का बेसब्री से इंतजार है। वहीं कुछ इलाकों में लौटते मानसून के कारण बारिश अभी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में हल्की ठंड का अहसास होने लग गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों में इस हफ्ते से ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड में भी 15 नवंबर या उसके बाद ठंड आने की संभावना है। हालांकि रात और सुबह के समय गांव के इलाकों ठंड महसूस की जा सकती है।
तमिलनाडु में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में आज यानी 04 नवंबर को बारिश हो सकती है। जिसके चलते कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, थेनी, मदुरै, शिवगंगा, रामनाथपुरम, डिंडीगुल जैसे इलाको में बारिश के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अंडमान निकोबार आइलैंड में कल यानी 05 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में कैसा रहेगा तापमान
राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बताया गया है कि आज दिल्ली में मौसस साफ रह सकता है। वहीं, सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है। वहीं राज्य में, 5 से लेकर 7 नवंबर तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा कल भी यहां मौसम साफ रहने के अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
Gadchiroli में आंधी-तूफान का कहर, आम फसलों को भारी नुकसान, कई जगह पेड़ हुए धराशायी
Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में गर्मी से राहत, कई राज्यों में सता रही लू; जानें आपके शहर का हाल
22 राज्यों पर कुदरत का ‘डबल अटैक’, क्या और बढ़ने वाला है बारिश और आंधी का तांडव? जानें IMD लेटेस्ट अपडेट
यह भी पढ़ें: तब्बू ने नाम बदलकर हासिल की थी कामयाबी, फिल्मों में आने से पहले बदल दी थी पहचान
हालांकि मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 10 नवंबर के बाद हल्की-हल्की ठंड पड़ सकती है। जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, नवंबर के आखिरी हफ्ते में अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी 10 नवंबर के बाद गुलाबी ठंड शुरू हो सकती है।
