राजापुर विधानसभा सीटः राजन सालवी करेंगी तीसरी बार राज या किरण को मिलेगा जनादेश ?

त्नागिरी जिले की राजापुर विधानसभा सीट बेहद अहम बनी हुई है। राज्य की अधिकतर सीटों की तरह यहां भी महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच सीधा मुकाबला है। आज हम राजापुर विधानसभा के इतिहास-भूगोल और जातीय समीकरण से चुनाव परिणाम का अनुमान लगाएंगे।
राजापुर विधानसभा सीट प्रोफाइल
राजापुर विधानसभा सीट प्रोफाइल (फोटो- डिजाइन)
Updated on

रत्नागिरीः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी दलों और गठबंधन के उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। अभ सीटों पर जोर अजमाइश का दौर शुरू हो गया है। चुनाव प्रचार चरम पर है और रत्नागिरी जिले की राजापुर विधानसभा सीट बेहद अहम बनी हुई है। राज्य की अधिकतर सीटों की तरह यहां भी महाविकास अघाड़ी और महायुति के बीच सीधा मुकाबला है। आज हम राजापुर विधानसभा के इतिहास-भूगोल और जातीय समीकरण से चुनाव परिणाम का अनुमान लगाएंगे।

राजापुर विधानसभा सीट से 2019 के विधानसभा चुनाव में शिवसेना के राजन सालवी ने जीत दर्ज की थी। इस सीट से वह लगातार दूसरी बार विधायक हैं। 2014 और 2019 में अविभाजित शिवसेना के टिकट से राजन सालवी विधायक बनें। 1995 से इस सीट पर लगातार शिवसेना ही जीतती रही है। हलांकि इस बार शिवसेना में टूट के बाद मौजूदा विधायक राजन सालवी ने उद्धव गुट का ही दामन थामे रखा। वहीं इनके मुकाबले में शिवसेना से सीएम एकनाथ शिंदे ने किरण रविंद्र सावंत को टिकट दिया है। 2019 में शिव सेना से राजन प्रभाकर सालवी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के अविनाश शांताराम लाड को 11876 वोटों के मार्जिन से हराया था।

विधानसभा का इतिहास

वर्ष उम्मीदवार का नाम पार्टी कुल वोट
2019 राजन प्रभाकर सालवी शिवसेना (SHS) 65433
2014 सालवी राजन प्रभाकर शिवसेना (SHS) 76266
2009 राजन सालवी शिवसेना (SHS) 72574
2004 कदम गणपत दौलत शिवसेना (SHS) 52231
1999 कदम गणपत दौलत शिवसेना (SHS) 32619
1995 अप्पा उर्फ विजय राव सालवी शिवसेना (SHS) 58550
1990 हातणकर लक्ष्मण रघुनाथ कांग्रेस (INC) 41197
1985 हातणकर लक्ष्मण रघुनाथ कांग्रेस (INC) 32726
1980 तावड़े नारायण सखाराम जनता पार्टी (JNP) 17875
1978 हातणकर लक्ष्मण रघुनाथ जनता पार्टी (JNP) 46099
1972 सहदेव मुकुंद ठाकरे कांग्रेस (INC) 22006

राजापुर का जातीय समीकरण

राजापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह रत्नागिरी जिले में स्थित है और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 11,320 हैं, जो कुल मतदाताओं के 4.66% हैं। वहीं अनुसूचित जनजाति के मतदाता लगभग 583 हैं,जो कुल मतदाताओं के 0.24% हैं। इसके अलावा मुस्लिम मतदाता लगभग 11,175 हैं, जो कुल मतदाताओं के 4.6% हैं। राजापुर विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्या 242927 है। 2019 के विधानसभा चुनाव में राजापुर विधानसभा 54.51% मतदान हुआ था।

कौन बनेगा राजापुर का राजा

महाराष्ट्र में पिछले 5 साल के अंदर कई सियासी उलटफेर हुए हैं, लेकिन राजन सालवी यथावत राजापुर के राजा बने हुए हैं। ऐसे में शिवसेना की किरण रविंद्र सावंत के राजन सालवी में इस कांटे का मुकाबला नजर आ रहा है। पारंपरिक रूप से यह सीट भले ही शिवसेना की रही हो। लेकिन पार्टी में टूट के बाद राजन सालवी के लिए यहां चुनाव तीसरी बार जीतने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रत्नागिरी जिले में उद्धव ठाकरे स्वयं एक बड़ी रैली करने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से वह आसपास की सीटों को भी साधने की कोशिश करेंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com