सांकेतिक तस्वीर (AI)
Today Weather Update: देश में इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है और इसका असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। एक ओर काले बादल और आंधी-बारिश का खतरा है, तो दूसरी ओर तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।
मौसम विभाग (IMD) के ताजा अलर्ट के अनुसार, हालात सामान्य नहीं हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हो चुका है, जिससे कई राज्यों में एक साथ मौसम(Weather) बिगड़ने की संभावना है। तेज हवाएं, बारिश, आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं, कई क्षेत्रों में तापमान तेजी से बढ़ने से लू की स्थिति भी बन सकती है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और पेड़ गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
किसानों को खास सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि यह मौसम(Weather) फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। खुले में काम करने से बचने और सुरक्षित स्थान पर रहने की हिदायत दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम(Weather) साफ है, लेकिन धूप का असर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हवाएं 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी और लू जैसे हालात बन सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में अब बारिश से मिली राहत खत्म हो चुकी है और गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गर्म हवाएं चल रही हैं। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। मेरठ, आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर में लू का असर देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
बिहार में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में गर्मी का असर बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान 5 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लू का खतरा बढ़ेगा।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम(Weather) में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश व आंधी संभव है। हालांकि यह असर ज्यादा समय तक नहीं रहेगा, इसके बाद फिर गर्मी बढ़ेगी।
मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ में 14 से 17 अप्रैल के बीच लू चलने का अनुमान है।
उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मनाली में भी 12 से 17 अप्रैल के बीच मौसम बदला रहेगा। जम्मू-कश्मीर में भी हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।ट
यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसे का लाइव VIDEO आया सामने, यमुना में जान बचाने को छटपटाते दिखे लोग, मंजर देख कांप जाएगी रूह
दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।