देशभर में कैसा रहेगा आज तापमान, जानें यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों से जुड़ा मौसम का हाल
दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 28 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। राज्य में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आज का मौसम (सौ. कैनवा)
Weather Update: अक्टूबर का महीना खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, लेकिन दिल्ली सहित कई राज्यों में अभी तक दिन में गर्मी का अहसास जारी है। तेज धूप की वजह से तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला है। हालांकि रात के समय तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली के बाद सुबह और शाम का गुलाबी ठंड का अहसास हो सकता है। वहीं, नवंबर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 28 अक्टूबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। राज्य में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। इसके अलावा 29 से 31 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में दिवाली आने से पहले की हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है। प्रदूषण के कारण हल्की धुंध महसूस की जा सकती है।
किन इलाकों में मौसम हुआ ठंडा
पहाड़ी इलाकों जैसे उत्तराखंड में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है। यहां पर मौसम शुष्क बना है। लेकिन इसके बाद भी रात के समय यहां पर ठंड महसूस की जा सकती है। हालांकि दिन के समय इतनी ठंड देखने को नहीं मिल रही है। जल्द ही पर्वतीय इलाकों में मौसम ठंडा होने वाला है। वहीं मैदानी क्षेत्र में ठंड का अहसास अभी अच्छे से नहीं हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
Maharashtra Weather: आज मानसून लगाएगा ब्रेक, मुंबई में हल्की बारिश, तो इन जिलों में येलो अलर्ट
Kal Ka Mausam: यूपी-उत्तराखंड में आफत की बारिश! IMD ने जारी किया रेड से ऑरेंज अलर्ट
Monsoon Update: 23 राज्यों में भारी बारिश से मचेगा हाहाकार! 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
यह भी पढ़ें: मुंबई की इन हॉट सीटों पर होगी कांटे की टक्कर, हाई प्रोफाइल उम्मीदवार होंगे आमने-सामने
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम
चक्रवाती तूफान दाना ने कई राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से बिहार के राज्य में मौसम में बदलाव देखा गया है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आए तूफान के कारण बिहार के कई इलाकों में बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 30 अक्टूबर तक हल्के बादल छाए रहने के अनुमान लगाए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम में रात के समय बदलाव देखा जा सकता है। राज्य के पूर्वी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
