Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: महाराष्ट्र में कम हुआ मानसून का असर, यूपी-राजस्थान में भारी बारिश के आसार बरकार

देशभर में कई राज्यों में अभी भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। खास कर उत्तर भारत में बारिश का दौर लगातार जारी है। तो वही महाराष्ट्र मुंबई में बादल छाएं रहेंगे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज बारिश से राहत मिलेगी और बादल छाएं रहेंगे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 21, 2024 | 09:42 AM

मानसून अपडेट (सौजन्य-पिनटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देशभर में कई राज्यों में अभी भी मानसून सक्रिय बना हुआ है। खास कर उत्तर भारत में बारिश का दौर लगातार जारी है, तो वही महाराष्ट्र में बादल छाएं रहेंगे। राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज बारिश से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे।

इसके अलावा यूपी, मध्यप्रदेश समेत राजस्थान के साथ कई शहरों में आज बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही मौसम विभाग के अनुसार झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होने की पूरी संभावना है।

महाराष्ट्र में संभावना

आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में हल्की बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र में 24 से 25 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश और गोवा में भी भारी बारिश के आसार बना हुआ है। तो इसके अलावा 25 से 26 सितंबर तक गुजरात और कर्नाटक में बारिश का मौसम बना रहने की संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

Maharashtra Weather: विदर्भ में पारा 10°C से नीचे, गोंदिया सबसे ठंडा; पुणे-मराठवाड़ा में मौसम बिगड़ा

दिल्ली में बिन मौसम बरसात…प्रचंड ठंड के बीच अचानक बदला मौसम, स्वेटर के साथ निकला छाता

मौसम पर बड़ा अलर्ट…आंधी-तूफान और बारिश की संभावना, पारा गिरेगा धड़ाम

अगले 7 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, भारी बारिश का भी अलर्ट

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री तक जा सकता है। मुंबई में दिन भर में औसतन पारा 36.1 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।

यूपी में इस हफ्ते बारिश

इस बीच यूपी में यागी तूफान का असर होने से भारी बारिश हुई है। अब ये दौर धीरे-धीरे थम रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य को अब बारिश से राहत मिलेगी। लेकिन, कुछ इलाकों में आने वाले कुछ दिन बारिश बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ केस! विवादित बयान पर FIR दर्ज

राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान में अभी भी बारिश के आसार दिखाई दे रहे है। आनेवाले दो हफ्तों में राजस्थान में कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती हैं। मौसम विभाग की माने तो चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा के कुछ इलाकों में बादल की गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में 21 सितंबर से मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- चुनावी माहौल के बीच आज हरियाणा में RSS प्रमुख मोहन भागवत

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहकर सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। अगले 6 दिनों तक दिल्ली ग्रीन जोन रहेगा इसके अलावा दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

Weather update of saturday moderate possibility of rain in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2024 | 09:20 AM

Topics:  

  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.