Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: भीषण गर्मी में झुलसा ओडिशा, झारसुगुड़ा में दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान, जानिए अन्य राज्यों का हाल

राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित झारसुगुड़ा शहर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस, बौध और संबलपुर जिलों में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 24, 2025 | 10:01 PM

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: समूचे देश में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को ओडिशा जमकर तपा। राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित झारसुगुड़ा शहर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस, बौध और संबलपुर जिलों में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की। राज्य में कई स्थानों पर पारा के 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो जाने के बीच यह चेतावनी जारी की गयी है। राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बोलनगीर और बरगढ़ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है वहीं कालाहांडी, नुआपाड़ा, देवगढ़ और अंगुल जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

राजस्थान के मौसम का हाल

राजस्थान में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। राज्य में न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

झारखंड में बंद किए गए स्कूल

वहीं, झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर सरकार ने गुरुवार को स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की। अधिकारी ने बताया कि नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए विद्यालय का समय सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगा। जबकि वरिष्ठ विद्यार्थियों की कक्षाएं दोपहर तक चलेंगी। स्कूलों के लिए नया समय 26 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू रहेगा।

मौसम से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है और डाल्टनगंज में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को 12 जिलों – सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों के लिए 26 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया।

Weather update odisha scorched by heat highest temperature recorded in jharsuguda

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 10:01 PM

Topics:  

  • Heat Wave
  • IMD
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश

2

इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानें IMD का अलर्ट

3

Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर से गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड में होगा नए साल का आगाज

4

Weather Update: यूपी और दिल्ली में आज बारिश के आसार, जानें नए साल पर IMD का अलर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.