Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, झारखंड में मानसून की एंट्री, दिल्ली में जारी हुआ बारिश का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। तो वहीं झारखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 17, 2025 | 08:31 AM

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

देश के कई राज्यों में जहां इस साल मानसून ने समय से पहले दस्तक दी वहीं झारखंड के लोग भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। इस बीच आज मौसम कुछ राहत देने वाला है। झारखंड में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। इधर दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में भी तापमान में गिरावट आई है। यूपी के कई इलाकों में भी मानसून का असर दिख रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से झारखंड के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद और संथाल परगना जैसे इलाकों में बादल छाए रहेंगे तो कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

झारखंड में कितना रहेगा तापमान

आईएमडी के अनुसार, आज झारखंड का औसत अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं जमशेदपुर में यह 34 डिग्री तक जा सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

अगले 7 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, भारी बारिश का भी अलर्ट

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर बनेगी IMD की पहली ऑब्जर्वेटरी, अब मुंबई-रायगढ़ के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

Vidarbha Weather: विदर्भ में कड़ाके की ठंड! नागपुर में सीजन का ‘सबसे कूल-डे’, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी, कहां कब तक रहेगा ठंड का प्रकोप?

पलामू जैसे पश्चिमी इलाकों में गर्मी का असर थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना से तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आएगी। हवा में नमी का स्तर 70-80 प्रतिशत रहेगा, जिससे उमस का अहसास बना रहेगा।

दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट

देश राजधानी दिल्ली में आज दिन की शुरुआत काले बादलों के साथ होगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून आ चुका है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 21 जून तक भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। आज भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

जम्मू-कश्मीर में 20 जून के बाद बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जून तक जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। वहीं, 21 से 23 जून के बीच मौसम और सक्रिय हो सकता है। राज्य के कई हिस्सों में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

एयर इंडिया की मुंबई-अहमदाबाद उड़ान रद्द, जानें क्या है कारण

राजस्थान में गिरेगा तापमान

राजधानी जयपुर और उदयपुर में आज बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है, वहीं जोधपुर, कोटा और बीकानेर में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, बीकानेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राजस्थान में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है, जिससे बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

Weather update monsoon enters jharkhand delhi rain yellow alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2025 | 08:31 AM

Topics:  

  • Delhi Rains
  • IMD
  • India Weather Forecast
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.