

नई दिल्ली: हर साल 1 नवंबर को आंध्र प्रदेश स्थापना दिवस (Andhra Pradesh Formation Day) मनाया जाता है। आंध्र प्रदेश भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है। इस राज्य की राजधानी और हैदराबाद है। यह भारत का दूसर ऐसा राज्य है जिसका समुद्र तट 972 किलोमीटर है। इसमें पहले नंबर पर गुजरात आता है जिसका समुद्र तट 1600 किलोमीटर है। तेलंगाना आंध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर 29 वां नवगठित राज्य बना था। वहीं हैदराबाद को दस साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्त राजधानी बनाया गया है।
आंध्र राज्य भारत में मद्रास राज्य के तेलुगु भाषी उत्तरी जिलों से 1953 में बनाया गया था। राज्य को दो अलग-अलग सांस्कृतिक क्षेत्रों - रायलसीमा और तटीय आंध्र से बना गया था। उस समय आंध्र राज्य में सभी तेलुगु भाषी क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया था फिर 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत आंध्र प्रदेश बनाने के लिए आंध्र राज्य और हैदराबाद राज्य के तेलुगु भाषी क्षेत्रों में मिला दिया गया था। आंध्र राज्य स्थापना के लिए पोट्टि श्रीरामुलु अपना जीवन समर्पित कर दिया।
आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी ) एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ स्थल है। तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। मंदिर समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थित तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वैंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। कई शताब्दी पूर्व बना यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अदभूत उदाहरण हैं। यहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शनार्थी आते हैं।
ऐतिहासिक रूप से आंध्र प्रदेश को "भारत का धान का कटोरा" कहा जाता है। क्यूंकि यहां के फसल का 77% से ज़्यादा हिस्सा चावल है। इस राज्य में दो प्रमुख नदियां भी बहती है, जो है गोदावरी और कृष्णा। पुदु्चेरी (पांडीचेरी) राज्य के यानम जिले का छोटा अंतःक्षेत्र (12 वर्ग मील (30 वर्ग कि॰मी॰) इस राज्य के उत्तरी-पूर्व में स्थित गोदावरी डेल्टा में है।
आंध्र प्रदेश में सर्दिया सुखद होती है इसीलिए यह राज्य इस मौसम में पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। जबकि गर्मी के मौसम में यहा का तापमान बेहद ऊंचा रहता है। आंध्र प्रदेश की दस साल तक हैदराबाद रहेगी। फिर बाद में अमरावती को राजधानी घोषित किया जायेगा। आंध्र प्रदेश का मुख्य बंदरगाह विशाखापट्नम, राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। विशाखापट्नम को भारतीय नौसेना का घर भी कहा जाता है।