देश का मौसम: IMD ने 3 राज्यों के लिए बजाई खतरे की घंटी, जानिए अपने इलाके का हाल
IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार 24 जुलाई को कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने कई राज्यों में बिजली गिरने को लेकर भी आशंका जताई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- PTI)
IMD Weather Update: सावन के महीने में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ बिहार से लेकर राजस्थान तक मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आज फिर से तूफानी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। तीन राज्यों में तो IMD ने खतरे का अलार्म बजाया है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार 24 जुलाई को कई राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इतना ही नहीं, IMD ने कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। इस समय दिन में भीषण गर्मी और उमस का माहौल है। राजधानी लखनऊ से लेकर अधिकांश जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। हालाँकि, मेरठ, मुजफ्फरनगर और झाँसी समेत कई जिलों में बारिश भी दर्ज की गई है। सबसे ज़्यादा बारिश मेरठ जिले में दर्ज की गई है। वहीं, आने वाले दिनों में राज्य में भारी बारिश की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 4°C
US Heatwave: अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में भीषण गर्मी, प्रशासन ने खोले कूलिंग सेंटर
Weather Update: ठाणे में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम से बढ़ी परेशानी
आज राज्य के पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ में 108.6 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। मुजफ्फरनगर में 52 मिमी, शाहजहांपुर में 21.4 मिमी, झांसी में 5.1 मिमी, कानपुर देहात में 24.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
बिहार के इन जिलों में होगी बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद बहुत कम है। अररिया, पूर्णिया, बेगूसराय, किशनगंज, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, गया, जहानाबाद, नवादा, बांका और भागलपुर में भी भारी बारिश, बिजली गिरने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने आज बिहार, बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और नॉर्थ कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ, उत्तर-पूर्वी भारत के सभी राज्यों, तमिलनाडु केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Monsoon: पुणे, कोंकण समेत इन जिलों में रेड, तो विदर्भ में येलो अलर्ट
इन राज्यों के लिए खतरे की घंटी
IMD के अनुसार तीन राज्य ऐसे भी हैं जहां आज आसमान ने तबाही बरसने वाली है। जिसके चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के अलावा तटीय कर्नाटक भी शामिल है। यहां आज बहुत भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
