Weather Update Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, दिल्ली-यूपी में घने कोहरे का अलर्ट; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट
Weather Update Today: कश्मीर तथा हिमाचल में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को भी बर्फबारी हुई, जिससे मैदानी इलाकों में पड़ रही ठंड का सीधा कनेक्शन हैं। बता दें कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा, यूपी के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Weather Update Today: पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड! दिल्ली, यूपी और पंजाब में कोहरे की चेतावनी जारी
नई दिल्ली: पहाड़ों पर बर्फबारी होने वजह से अब मैदानी इलाकों पर भी असर दिखने लगा है। दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। इसी के साथ मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिन तक कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा।
वहीं, कश्मीर तथा हिमाचल में बर्फबारी हो रही है। कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को भी बर्फबारी हुई, जिससे मैदानी इलाकों में पड़ रही ठंड का सीधा कनेक्शन हैं। बता दें कि पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली, हरियाणा, यूपी के कई शहरों के तापमान में गिरावट आई है।
छाया रहेगा कोहरा
IMD ने भारत के उत्तरी हिस्सों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। मसौम विभाग ने ये भी चेतावनी दी है कि 29 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में आज, उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर तक और पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा में भी 1 दिसंबर तक अलग-अलग जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
सम्बंधित ख़बरें
बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
गंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Nipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने बताया कि घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो सकती है। इससे सुबह तथा रात के समय में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे लोगों को सावधान रहने की आवश्कता है।
देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
UP-बिहार में भी बढ़ेगी ठंड
IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में सुबह और शाम ज्यादा ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि कोहरा छाने की संभावना है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में ठंडी हवाएं तथा घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
देश से जुड़ी खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें…
