-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Weather Update Imd Alert Monsoon News Aaj Ka Mausam Heavy Rain
आज का मौसम: UK-एमपी और राजस्थान में बरपेगा मानसूनी कहर, IMD ने जारी की चेतावनी
- Written By: अभिषेक सिंह
Heavy Rain Alert: IMD ने अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 3 दिनों तक उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भारी बारिश होने वाली है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
IMD Weather Update: देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक खासकर उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर भारत, पूर्वी राज्यों और दक्षिण के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ बिजली और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में लोग गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे। इस बीच, आइए जानते हैं आज 13 जुलाई को देशभर में मौसम कैसा रहेगा।
राजस्थान में होगी मूसलाधार बारिश
13 जुलाई से 18 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुक कर भारी बारिश जारी रहेगी। 14 जुलाई को दिल्ली और हरियाणा में भारी बारिश के आसार हैं। 12 से 16 जुलाई के बीच राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी; अगले 8 घंटे बेहद भारी, इन 17 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक
उत्तर प्रदेश में झमाझम का अनुमान
यूपी में बारिश फिलहाल रुकने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश में 13 से 17 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। 13 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बिजली चमक सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी भाग में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
pic.twitter.com/6CLIEsqqec — India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2025
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
उधर, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि उधमसिंह नगर, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली गिरने और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।
MP में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यहाँ 14 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में 16 से 18 जुलाई के बीच बारिश तेज़ हो सकती है। झारखंड, बिहार और ओडिशा में 13 से 17 जुलाई तक हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।
महाराष्ट्र-गुजरात में बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने 13 से 16 जुलाई तक गुजरात, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। गुजरात में विशेष रूप से 13 और 14 जुलाई को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मुंबई, पुणे और आसपास के इलाकों में भी बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है।
नॉर्थ-ईस्ट में बी होगी झमाझम
18 जुलाई तक पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों में लगातार बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा के लिए अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: 3 राज्यों में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। केरल और तटीय कर्नाटक में 18 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होगी, लेकिन तमिलनाडु और आंध्र के कुछ हिस्सों में 14 जुलाई तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। तमिलनाडु, रायलसीमा और आंध्र के तटीय इलाकों में 14 जुलाई तक गर्मी और उमस बढ़ेगी।
Weather update imd alert monsoon news aaj ka mausam heavy rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PM‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Jul 29, 2026 | 09:41 PMकाशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMवीडियो गैलरी

गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM













