Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: उत्तर भारत में गर्मी का कहर, पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का क्या है मिजाज

देशभर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। अप्रैल का महीना अपने चरम पर है और देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने अलग-अलग रूप ले लिए हैं। कहीं आसमान से शोले बरस रहे हैं, तो कहीं बारिश राहत दे रही है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 24, 2025 | 07:42 AM

उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। अप्रैल का महीना अपने चरम पर है और देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने अलग-अलग रूप ले लिए हैं। कहीं आसमान से शोले बरस रही हैं, तो कहीं बारिश राहत दे रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 अप्रैल को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 24 से 26 अप्रैल तक यहां लू चलने की आशंका जताई गई है और तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अंदाजा है। धूप में निकलने वालों के लिए यह चेतावनी है कि सावधानी के इंतजाम के साथ ही बाहर कदम रखें।

ओडिशा में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

ओडिशा में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। झारसुगुड़ा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक है। राज्य के 10 जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने स्कूल-कॉलेज में गर्मी की छुट्टियां इस बार समय से पहले दे दी हैं। मौसम विभाग की मानें तो हीटवेव का यह सिलसिला फिलहाल थमने वाला नहीं है।

IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और चंडीगढ़ में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं का असर शनिवार तक बना रह सकता है।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

दक्षिण भारत का क्या है हाल

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में गर्मी के साथ-साथ उमस का भी असर बना रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि केरल, माहे और गुजरात के कई हिस्सों में आज और आने वाले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना जताई है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 23 से 27 अप्रैल तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा पूर्वी भारत में भी 26 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।

बेंगलुरु में आज मौसम थोड़ा मेहरबान

अगर आप बेंगलुरु में हैं तो थोड़ी राहत महसूस कर सकते हैं। यहां आज 24 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हवा में नमी लगभग 53% रहने की संभावना है, जिससे तापमान थोड़ा संतुलित रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में आगामी 7 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गुजरात में हालांकि अभी बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन उसके बाद तापमान में इजाफा संभव है। यानी गर्मी अभी और बढ़ने वाली है।

Weather update heat wave continues in north india warning of heavy rain in north east

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2025 | 07:34 AM

Topics:  

  • Heat Wave
  • Heavy Rains
  • IMD
  • Weather change
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

2026 की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ, नए साल की पहली सुबह मुंबई में हुई झमाझम बारिश

2

इन राज्यों में आज बारिश होने की संभावना, जानें IMD का अलर्ट

3

Maharashtra Weather: विदर्भ में शीतलहर से गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड में होगा नए साल का आगाज

4

Weather Update: यूपी और दिल्ली में आज बारिश के आसार, जानें नए साल पर IMD का अलर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.