Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: पूर्वोत्तर में भारी वर्षा तो राजस्थान-गुजरात में भीषण गर्मी का अलर्ट, जानें कहां गिर सकते हैं ओले

देशभर में मौसम का अतरंगी मिजाज देखने को मिल रहा है। गर्मी के मौसम में कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं बारिश से राहत मिल रही है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लोगों को गर्मी से लोग परेशान नज़र आऐंगे।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Apr 27, 2025 | 08:35 AM

पूर्वोत्तर में भारी वर्षा (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update: देशभर में मौसम का अतरंगी मिजाज देखने को मिल रहा है। गर्मी के मौसम में कहीं भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं तो कहीं बारिश से राहत मिल रही है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लोगों को गर्मी से लोग परेशान होते नज़र आऐंगे। दिल्ली में शनिवार को पिछले 3 वर्षों में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता “खराब” श्रेणी में रही, जहां शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 दर्ज किया गया।

तो वहीं पूर्वोत्तर भारत में 27 अप्रैल, 2025 तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 26 से 29 अप्रैल के बीच पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज/तेज हवाओं के साथ बारिश का एक नया दौर रहेगा। वहीं, उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों में 30 अप्रैल, 2025 तक लू चलने की संभावना है।

पंजाब में भीषण गर्मी

पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भीषण गर्मी का दौर चला। बठिंडा में सबसे अधिक 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में 41.3 डिग्री, पठानकोट में 40.5 डिग्री, अमृतसर में 40.2 डिग्री और मोहाली में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

गर्मी की समय से पहले दस्तक! सूरज के तीखे तेवरों ने बढ़ाया पारा; दोपहर की धूप और रात की ठंड बढ़ा रही बीमारियां

आज का मौसम 16 फरवरी: 7 राज्यों में बारिश और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड?

आज का मौसम: 11 राज्यों में बारिश और जोरदार हवाओं का अलर्ट, क्या फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड? IMD अपडेट जारी

महाराष्ट्र में बढ़ने लगा गर्मी का असर, तापमान 30 डिग्री के पार, अमरावती रहा सबसे गर्म

Recorded Maximum Temperature at 1730 hrs IST of 26.04.2025 #IMD #Weatherupdate #Heatwave #Temperature #MaximumTemperature@moesgoi @ndmaindia @DDNational @airnewsalerts pic.twitter.com/vGHvM4ym4p — India Meteorological Department (@Indiametdept) April 26, 2025

हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म

हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा और भिवानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और 41.7 डिग्री दर्ज किया गया जबकि नारनौल में 39.2 डिग्री, गुरुग्राम में 40.3 डिग्री, अंबाला में 41.4 डिग्री और करनाल में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

राजस्थान में हल्की बारिश व आंधी का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी चलने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। आईएमडी ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की बारिश होने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गती से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मई के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आंधी-बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और तापमान में कमी होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी।

झारखंड के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’

झारखंड के 13 जिलों में रविवार से 2 दिनों तक मेघगर्जन और ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में बदलाव आकर अत्यधिक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के कारण पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि 26 और 27 अप्रैल को झारखंड के पूर्वोत्तर और मध्य भागों में मेघगर्जन और ओलावृष्टि की पूरी संभावना बन रही है।

Weather update alert for heavy rain in northeast severe heat in rajasthan gujarat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2025 | 08:26 AM

Topics:  

  • Delhi Weather News
  • Heat Wave
  • Heavy Rains
  • IMD
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.