मौसम अपडेट 12 सितंबर 2025: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में गर्मी का दौर जारी
IMD ने 12 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
Werather Update: देशभर में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ चुकी है, लेकिन कुछ राज्यों में आज भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज कई राज्यों में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है।
दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से बारिश बंद है, और गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा गर्म और उमस भरा
तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हल्की हवा 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
सावधान, अगले 12 घंटों में 15 राज्यों में कहर बरपाएगा मौसम! 75 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश का अलर्ट
Nagpur Weather: नागपुर में हीटवेव का अलर्ट, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम कैसा होगा?
Maharashtra Weather: विदर्भ में लू का कहर, मुंबई में उमस व मराठवाड़ा में बारिश के आसार, जानें आपके शहर का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज हो सकती है भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा और बहराइच जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आज का दिन बारिश और गरज-चमक के साथ बीत सकता है।
बिहार में वज्रपात और तेज बारिश का खतरा
बिहार में आज के लिए मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के पश्चिम चंपारण, बांका, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सारण और सिवान जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है। लोगों को सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
उत्तराखंड में आज बिगड़ सकता है मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। इन इलाकों में भूस्खलन और नदियों का जलस्तर बढ़ने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक मैच के समर्थन में उतरे पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह, बोलें- सियासत को रखें दूर
दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी
दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज मूसलाधार बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुल मिलाकर, जहां एक ओर देश के कुछ हिस्सों में मानसून कमजोर पड़ रहा है, वहीं कई राज्यों में आज भी बारिश का जोर बना हुआ है। ऐसे में मौसम से जुड़ी जानकारी पर नजर बनाए रखना और सतर्क रहना जरूरी है।
