दिल्ली में वीकेंड पर मौसम का मिजाज कूल-कूल, जानें देशभर में अगले 72 घंटे कैसा रहेगा हाल
IMD Alert: देशभर में इस समय मानसून पूरी सक्रिय है कहीं इस सुहाने weather का शानदार लुफ्त उठाया जा रहा है तो कही इस तबाही से बचने के लिए अरदासें की जा रही है। जान लें किस शहर में आज क्या हाल रहेगा।
- Written By: सौरभ शर्मा
दिल्ली में वीकेंड पर मौसम का मिजाज कूल-कूल (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Today Weather Update: देशभर में सक्रिय मानसून गर्मी से राहत तो दे रहा है, लेकिन कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति भी पैदा कर भयानक अवतार भी दिखाया है। पंजाब की भयावहता हमें मौसम के दोनो पहेलुओं पर सोचने पर मजबूर करती है। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 72 घंटों के लिए देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जहां वीकेंड पर हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप रही, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उमस से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार, अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 अंक पर रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
दिल्ली में वीकेंड होगा कूल-कूल
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्लीवासियों को वीकेंड पर गर्मी से और राहत मिल सकती है। शनिवार और रविवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को दिल्ली के लोधी रोड इलाके में न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम था, जिससे सुबह के समय मौसम खुशनुमा बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
MP में एक्टिव हुए 2 सिस्टम, आज 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ये जिला रहा सबसे गर्म
सावधान! अगले 24 घंटे 14 राज्यों पर भारी, 65 की रफ्तार से चलेगी तूफानी हवा और होगी झमाझम बारिश
Maharashtra Weather Today: आसमान से बरसेगी आग या राहत? IMD का बड़ा अपडेट जारी, जाने कैसा होगा आज का मौसम?
उत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
यह भी पढ़ें: अपनों पर बीती तो दर्द का एहसास…BJP ने हिरासत में हत्या का रिकॉर्ड बनाया; अखिलेश का योगी पर हमला
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 सितंबर तक देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। अगले 72 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं, राजस्थान और दिल्ली में भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भी भारी बारिश के संकेत हैं। पूर्वोत्तर राज्यों जैसे मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है।
