आज का मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का अलर्ट, IMD की 10 राज्यों को बड़ी चेतावनी
Weather Today: मौसम विभाग ने उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 राज्यों में बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे फरवरी में ठंड एक बार फिर लौट सकती है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weather Update: फरवरी के महीने में जहां लोग सर्दी की विदाई मान रहे थे, वहीं मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है, जिसके प्रभाव से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड की वापसी होने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ लगातार ऊपरी वायुमंडल में हिमालयी क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है, जो 9 फरवरी को पहाड़ी राज्यों में प्रवेश कर चुका है। इसके प्रभाव से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी की प्रबल संभावना है। राहत की उम्मीद अभी कम है, क्योंकि यह स्थिति 10 और 11 फरवरी को भी जारी रह सकती है। विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की गड़गड़ाहट और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।
इन राज्यों में फिर से कांपेंगे लोग, बढ़ेगी गलन
पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का सीधा असर मैदानी राज्यों पर पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान और गिलगित में रहने वाले लोगों को ऊनी कपड़े पहनने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सर्दी से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन अब बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। वर्तमान में, राजस्थान के फतेहपुर में तापमान पहले ही गिरकर 4.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो आने वाली ठिठुरन का संकेत है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
यह भी पढ़ें: रायबरेली में मंदिर के भंडारे से लौट रही 7 लड़कियों को कार ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत, 3 गंभीर
कोहरे का कहर: शून्य विजिबिलिटी और यातायात पर संकट
उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल धुंध और कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है। IMD के अनुसार, 9 और 10 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली और गोरखपुर में दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा, उत्तरी तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी कोहरे का प्रभाव देखा जाएगा।
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 23°C | 9°C |
| लखनऊ | 24°C | 10°C |
| पटना | 25°C | 12°C |
| जयपुर | 25°C | 14°C |
| शिमला | 16°C | 07°C |
| नैनीताल | 16°C | 08°C |
