Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Report: आज एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, दिल्ली एनसीआर में होगी झमाझम, जानिए अपने राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे बाद बारिश होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 12, 2025 | 08:21 AM

मौसम समाचार (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे बाद बारिश होने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब भी बारिश की चपेट में रहेंगे। होली के दिन कई इलाके बारिश में भीगेंगे। इसका असर होली पर भी पड़ेगा। होली का त्योहार शुक्रवार यानी 14 मार्च को है। होली को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक होली के दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, जिसमें आगरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, मथुरा, बदायूं, बरेली जिले प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी होली पर बारिश की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 से 15 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है। हालांकि बादल छाए रहेंगे और बारिश हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों और सिक्किम में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। लेकिन इसके उलट गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाकों में भीषण गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम से संबंधित सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौसम विभाग के मुताबिक 12-16 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 12 से 15 मार्च के दौरान पंजाब में, 13-15 मार्च के दौरान हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तथा 15 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बारिश की संभावना है।

Weather report western disturbance will be active today heavy rain in delhi ncr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 12, 2025 | 08:21 AM

Topics:  

  • Daily Weather Report
  • IMD
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

कोहरे से ढका दिल्ली-एनसीआर, विजिबिलिटी 0-50 मीटर, 40 फ्लाइट रद्द, 200 से ज्यादा डिले

2

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट, शीतलहर और कोहरे से बढ़ी परेशानी

3

आज का मौसम: मध्य महाराष्ट्र में शीतलहर की चेतावनी, ‘इन’ जिलों में बढ़ेगी ठंड

4

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी…16 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, जानें आगे कैसे रहेगा मौसम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.