बारिश अपडेट (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत के कई राज्यों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है। जिसमें केरल और पूर्वी कर्नाटक राज्य शामिल हैं। आज यानी 8 अक्टूबर को यहां बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अन्य राज्यों के लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की आशंका है।
Rainfall Warning : 08th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 08th अक्टूबर 2024 #rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #assam #meghalaya #nagaland #manipur #mizoram #tripura #kerala #Tamilnadu #arunachalpradesh #Kerala #karnataka #AndhraPradesh… pic.twitter.com/XJXk5gFSFO — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 7, 2024
दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी परेशान कर रही है। मानसून जाने के बाद भी यहां की हवा में बदलाव देखने को नहीं मिला है। यहां पर लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी का सिलसिला जारी रह सकता है। सुबह और शाम को तापमान में हल्की गिरावट होने के आसार हैं। दिल्ली में आज 8 अक्टूबर को मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान साफ रहेगा और आने वाले हफ्तों में सर्द हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि आज केरल में भारी बारिश की संभावना है। जिसके चलते उन्होंने राज्य में अलर्ट भी जारी किया है। यहां पर कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। तिरुवनंतपुरम, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों को अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ इन राज्यों में तेज हवा के आसार बताए जा रहे हैं।
Rainfall Warning : 10th October to 13th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 10th अक्टूबर से 13th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #assam #meghalaya #nagaland #manipur #mizoram #tripura #kerala #Tamilnadu #arunachalpradesh #Kerala #karnataka… pic.twitter.com/ziN4MaDJJ3 — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 7, 2024
केरल के अलावा दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है। तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, आंध्र प्रदेश और मध्य भारत में हल्की से लेकर माध्यम बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर की बात करें तो यहां पर बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बारिश की भी चेतावनी दी गई है। वहीं उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में मौसम में ज्यादा अंतर नहीं आएगा।