Weather: जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी, छाए हुए हैं बादल
कश्मीर में रातभर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे बरकरार रहा।
- Written By: शिवानी मिश्रा
जम्मू कश्मीर (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया )
श्रीनगर : कश्मीर में रातभर बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे बरकरार रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आज आंधी-तूफान की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चला जाएगा। उत्तराखंड में भी आज मौसम बदलेगा। यहां आज और कल आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां ठंड और बारिश का डबल अटैक होगा। कल से ठंड फिर बढ़ जाएगी। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
इसके साथ ही स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध उत्तर कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पिछली रात के शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे से अधिक है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यह शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था। पहलगाम घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 18 जनवरी तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्का हिमपात होने की संभावना है। कश्मीर इस समय भीषण ठंड की अवधि ‘चिल्ला ए-कलां’ की चपेट में है जो 21 दिसंबर से शुरू हुआ। ‘चिल्ला-ए-कलां’ की 40 दिनों की अवधि के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान काफी घट जाता है।
