इन जगहों पर दिख रहा ठंड का असर, जानिए दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज मौसम
नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन कई राज्यों में ठंड ने दस्तक अभी तक नहीं दी है। दिल्ली एनसीआर में दिन में गर्मी का अहसास अब भी जारी है। उत्तर प्रदेश के मौसम में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Weather Forecast: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है लेकिन कई राज्यों में ठंड ने दस्तक अभी तक नहीं दी है। दिल्ली एनसीआर में दिन में गर्मी का अहसास अब भी जारी है। उत्तर प्रदेश के मौसम में भी ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में हल्की ठंड ने दस्तक जरूर दी है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में ठंड का अहसास शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर बढ़ती ठंड का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा तापमान
ज्यादातर राज्यों में नवंबर के महीने में ठंड पड़ना शुरू हो जाती है। लेकिन लोगों को अभी तक दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली एनसीआर में आज यानी 02 नवंबर 2024 को मौसम साफ रहने के अनुमान है। हालांकि सुबह और शाम के समय प्रदूषण की वजह से धुंध की चादर देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। वहीं दिल्ली से सटे इलाके नोएडा में भी अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
राजस्थान बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम
दीवाली के बाद राजस्थान में अब तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। दिन से समय तेज धूप और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शीतलहर आ सकती है। इसके अलावा बिहार में भी मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं राज्य के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया जैसे इलाकों में मौसम खराब हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
IMD Heavy Rain Alert: 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार में आज मूसलाधार बारिश
Monsoon Rain Alert India: देशभर में मानसून का कहर; पहाड़ टूट रहे, मैदानी इलाकों में मंडराया बाढ़ का बड़ा खतरा
Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल
यह भी पढ़ें: रोहित बल के निधन से शोक में डूबी फैशन इंडस्ट्री, गहरे सदमे में बॉलीवुड के कलाकार
इसके अलावा मौसम विभाग ने आज और कल यानी 02 नवंबर को केरल एवं माही, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की चेतावनी जारी की है जिसके तहत राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
