Weather Update: उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
Aaj Ka Mausam 16 January: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक कई राज्यों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image-IANS)
Weather Forecast 16 January 2026: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लोगों को कंपा रही है। इसके साथ ही घना कोहरा और धुंध परेशानी बढ़ा रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में ठंड का असर बना रहेगा, जबकि इसके बाद धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 5–6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक शीतदिवस की स्थिति बने रहने के आसार हैं।
IMD के मुताबिक 16 से 21 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 18–20 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश का इंतजार लंबा, मानसून की रफ्तार थमी, नासिक में फिर 40°C पार कर सकता है पारा
नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; जानें अपने शहर का हाल
महाराष्ट्र में 48 घंटे में मानसून की दस्तक: विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 11 जून तक झमाझम बारिश
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR लगातार पांचवें दिन शीतलहर की चपेट में रहा। गुरुवार को दिल्ली इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पालम में पारा 2.3 डिग्री तक गिर गया, जो करीब 20 साल में सबसे कम है। शुक्रवार को भी शीतलहर बने रहने की संभावना है। शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं दिल्ली का AQI बढ़कर 343 पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट बदली है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर की धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन गुरुवार से ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। चमोली, उत्तरकाशी सहित कई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मैदानी इलाकों के तापमान पर भी असर पड़ेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतदिवस की स्थिति के चलते ठंडी हवाओं का असर जारी रह सकता है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 22°C | 05°C |
| मुंबई | 31°C | 17°C |
| कोलकाता | 23°C | 11°C |
| चेन्नई | 27°C | 22°C |
| लखनऊ | 18°C | 07°C |
| पटना | 16°C | 08°C |
| रांची | 23°C | 06°C |
| जयपुर | 22°C | 08°C |
| बेंगलुरु | 28°C | 18°C |
| मनाली | 02°C | -10°C |
| नैनीताल | 17°C | 05°C |
जम्मू-कश्मीर में आज कैसा रहेगा मौसम?
कड़ाके की ठंड के चलते जम्मू-कश्मीर में डल झील के कुछ हिस्सों समेत कई जलाशयों का पानी जम गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर की ओर बढ़ रहा है, जो 16 जनवरी से घाटी के मौसम को प्रभावित कर सकता है।
यह भी पढ़ें- कोलकाता में CBI की बड़ी कार्रवाई, बैंक फ्रॉड केस में स्वाति माइनिंग से जुड़े ठिकानों पर रेड
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17–18 जनवरी को राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और शीतलहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है। वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।
