सावधान! भारत के कई इलाकों में कुदरत का डबल अटैक जारी, दिल्ली-UP-बिहार में बारिश-आंधी का तांडव? IMD अलर्ट जारी
Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों तक आंधी-बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Today Weater Update: मार्च का महीना खत्म होने की ओर है और आमतौर पर इस समय तक सूरज की तपिश लोगों को पसीने छुड़ाने लगती है, लेकिन इस साल कुदरत के इरादे कुछ और ही नजर आ रहे हैं। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही ताजा बर्फबारी ने मैदानी इलाकों के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार और रविवार को देश के एक बड़े हिस्से में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। यह बदलाव न केवल तापमान में गिरावट लाएगा, बल्कि वीकेंड पर घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी बड़ी चुनौती खड़ा कर सकता है।
क्या बारिश बिगाड़ेगी आपका वीकेंड?
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के नोएडा-गाजियाबाद इलाकों में शनिवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही ने मौसम को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए बताया है कि 30 मार्च तक गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के हालात थोड़े अधिक चिंताजनक हैं। आईएमडी ने राज्य के करीब 38 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लेकिन तेज हवाओं के कारण उमस से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
पहाड़ों पर बर्फबारी और बिहार-झारखंड में ओलावृष्टि
एक तरफ जहां मैदानी इलाके बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो गया है। उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी और चमोली जैसे सात जिलों में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बर्फबारी होने के आसार हैं।
इसका असर बिहार और झारखंड के मौसम पर भी पड़ रहा है। बिहार के किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत 8 जिलों में आज बारिश की प्रबल संभावना है। झारखंड के लिए भी मौसम विभाग ने गंभीर चेतावनी दी है; वहां अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान है, जिसके लिए विशेष रूप से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कहीं झमाझम बारिश तो कहीं भीषण गर्मी का सितम
दिलचस्प बात यह है कि जब उत्तर भारत बारिश और बर्फबारी की आगोश में है, तब देश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गुजरात में पारा 37 से 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है, जहां फिलहाल किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, VIDEO में देखें अंदर की पहली झलक
मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भी उमस भरा मौसम आम जनता को परेशान कर रहा है। हालांकि, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में गर्मी के बीच कहीं-कहीं आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह विरोधाभासी मौसम स्पष्ट करता है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल उत्तर और पूर्वी भारत तक ही सीमित है।
