-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- We Have To Look At The Mutuality Of Interests S Jaishankar Said On India Bangladesh Relations
‘हमें हितों की पारस्परिकता को देखना होगा’ भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बोले एस जयशंकर
- Written By: शुभम पाठक
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद से ढाका के साथ नयी दिल्ली के संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं और यह स्वाभाविक है कि भारत वर्तमान सरकार के रुख के अनुरूप रवैया अपनाए।

भारत-बांग्लादेश के रिश्ते पर बोले एस जयशंकर (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: बांग्लादेश में इन दिनों हुई हिंसा को लेकर पूरी दुनिया की नजर बांग्लादेश पर है। छात्र आंदोलन से शुरू हुआ ये प्रदर्शन देश की सियासत बदल देगा कौन जानता था। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने देश छोड़ दिया और भारत आ गई। शेख हसीना का इस स्थिति में भारत आना इस बात को दर्शाता है कि भारत और बांग्लादेश के बीच कैसे रिश्ते है। इसी रिश्ते को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपना बयान जारी किया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद से ढाका के साथ नयी दिल्ली के संबंध उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं और यह स्वाभाविक है कि भारत वर्तमान सरकार के रुख के अनुरूप रवैया अपनाए। जयशंकर ने यहां एक पुस्तक के विमोचन अवसर पर अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया कि भारत को हितों की पारस्परिकता को देखना होगा।
ये भी पढ़ें:-असदुद्दीन ओवैसी को लगा बड़ा झटका, AIMIM नेता मोहम्मद फरहान ने थामा कांग्रेस का दामन
सम्बंधित ख़बरें
ASEAN में एस. जयशंकर की दो टूक, समुद्री मार्गों पर हमले अस्वीकार्य और आतंकवाद पर हो वार
मनीला में जुटे क्वाड देशों के विदेश मंत्री, हिंद-प्रशांत की सुरक्षा के लिए आसियान की भूमिका पर लगी मुहर
UNSC में भारत की दावेदारी पर चीन ने तोड़ी चुप्पी, जयशंकर के कैंपेन से बढ़ा दबाव; क्या फिर मिलेगी कुर्सी?
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
जयशंकर का बयान
एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश के लिए पड़ोसी हमेशा एक पहेली होते हैं और प्रमुख शक्तियां भी होते हैं। उनकी टिप्पणियां बांग्लादेश में सरकार विरोधी अभूतपूर्व प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में आईं जिसके कारण शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और वह पांच अगस्त को भारत आ गईं।
जयशंकर ने कहा कि वह किताब के शीर्षक और उस कारण जिसकी वजह से लेखक ने इसे (शीर्षक को) पहेली” के रूप में प्रस्तुत किया उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा और मैं चाहता हूं कि आप उस ‘पहेली’ शब्द पर विचार करें… क्योंकि, आम तौर पर राजनयिक दुनिया में, इसे एक रिश्ते के रूप में, परिदृश्य के रूप में, कथानकों के रूप में व्यक्त किया जाएगा
मुझे खुशी है- जयशंकर
विदेश मंत्री ने कहा और, मुझे बहुत खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया। जैसा कि कभी-कभी, जब हम विदेश नीति पर बहस करते हैं, तो हमारे बहुत ही स्याह और सफेद विकल्पों की ओर फिसलने का खतरा होता है। लोग इसे सरल बनाते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा अब, यदि हम पहेली पर नजर डालें, तो दुनिया के हर देश के लिए पड़ोसी हमेशा एक पहेली होते हैं क्योंकि दुनिया के हर देश के लिए पड़ोसी रिश्ते सबसे कठिन होते हैं।”
उन्होंने कहा इनका कभी भी समाधान नहीं किया जा सकता। वे लगातार जारी रहने वाले रिश्ते हैं जो हमेशा समस्याएं पैदा करेंगे। जयशंकर ने कहा तो, जब लोग कभी-कभी कहते हैं कि बांग्लादेश में यह हुआ, यह मालदीव में हुआ, मुझे लगता है कि उन्हें वैश्विक तौर पर देखने की जरूरत है। और, मुझे बताएं, दुनिया में कौन सा देश है जिसके सामने अपने पड़ोसियों जुड़ी चुनौतियां व जटिलताएं नहीं हैं। मैं समझता हूं कि पड़ोसी होने के नाते यह स्वाभाविक है कि ऐसा होगा।
ये भी पढ़ें:-दिल्ली में बीजेपी चल रही चाल, राष्ट्रपति से मिलकर केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग
बांग्लादेश के साथ भारत का रिश्ता
बांग्लादेश के मुद्दे पर विदेश मंत्री ने कहा कि स्पष्ट कारणों से इन संबंधों में बहुत रुचि है। उन्होंने कहा बांग्लादेश के साथ, उसकी आजादी के बाद से, हमारे रिश्ते उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं। यह स्वाभाविक है कि हम मौजूदा सरकार के रुख के हिसाब से रवैया अपनाएं। जयशंकर ने कहा लेकिन, हमें यह भी मानना होगा कि राजनीतिक परिवर्तन हो रहे हैं और राजनीतिक परिवर्तन विघटनकारी हो सकते हैं। स्पष्ट रूप से हमें यहां हितों की पारस्परिकता को देखना होगा।
We have to look at the mutuality of interests s jaishankar said on india bangladesh relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














