Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों ने इस तरह मनाया क्रिसमस, अपनों को किया याद

केरल में बुधवार को ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को राज्य भर के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं शुरू हुईं।

  • By शिवानी मिश्रा
Updated On: Dec 25, 2024 | 09:46 PM

क्रिसमस (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम : केरल में बुधवार को ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार क्रिसमस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम को राज्य भर के गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएं शुरू हुईं और मध्य रात्रि को उनका समापन हुआ। कार्डिनल जॉर्ज कूवक्कटिल ने तिरुवनंतपुरम के लॉर्ड फोरेन चर्च में प्रार्थना का नेतृत्व किया, जबकि मलंकारा कैथोलिक चर्च के प्रमुख आर्कबिशप कार्डिनल बेसिलियोस क्लीमिस के नेतृत्व में पट्टोम के सेंट मैरी चर्च में विशेष प्रार्थना की गई।

वायनाड जिले में भूस्खलन प्रभावित मुंदक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों के लोग मंगलवार शाम को चूरलमाला स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च में एकत्र हुए। शाम 7 बजे एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने आपदा में खोए अपने प्रियजनों को याद किया।

देश से संबंधित सभी नवीनतम ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

वायनाड में घिरीं प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही उठाए सवाल, पार्टी पर गहराया संकट!

सितंबर में घूमने के लिए दक्षिण भारत की ये 7 बेस्ट जगहें, वापस जाने का नहीं करेगा मन

RBI नहीं दे सकता किसी बैंक को Loan माफ करने का आदेश, वायनाड भूस्खलन मामले में केरल हाईकोर्ट की टिप्पणी

प्रियंका गांधी का केंद्र पर हमला, संसद में अपना राग ही अलापते हैं…अहम मुद्दों पर चर्चा ही नहीं होने देते

कई नेताओं ने चर्च के पादरियों और पदाधिकारियों से किया संपर्क

क्रिसमस पर कई नेताओं ने चर्च के पादरियों और पदाधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें इस अवसर पर बधाई दी। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) सुप्रीमो पनक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और कोझिकोड के बिशप वर्गीस चक्कलकल से मुलाकात की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्नेहयात्रा के तहत पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने त्रिशूर बिशप के निवास पर ‘कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष आर्कबिशप एंड्रयूज थजाथ से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का क्रिसमस संदेश दिया।

इस बीच केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एर्नाकुलम जिले के मुनंबम में वक्फ बोर्ड के साथ चल रहे भूमि विवाद में न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शनकारियों के साथ कुछ घंटे बिताए। सतीशन ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि मुनंबम भूमि विवाद को सरकार 10 मिनट के भीतर सुलझा सकती है, लेकिन वे ऐसा करने को तैयार नहीं हैं।

Wayanad landslide victims celebrated christmas this way remembered their loved ones

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2024 | 09:46 PM

Topics:  

  • Wayanad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.