देवभूमि उत्तराखंड घूमने के लिए सोच रहे हैं तो IRCTC का ये टूर पैकेज है बेस्ट ऑप्शन

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC एक बार फिर से शानदार टूर पैकेज के लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकज के जरिए आप कम बजट में देवभूमि दर्शन कर सकते हैं।
IRCTC Tour Packeges
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC एक बार फिर से शानदार टूर पैकेज के लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकज के जरिए आप कम बजट में देवभूमि दर्शन कर सकते हैं। इस यात्रा पैकेज में आपको उत्तराखंड की 10 मस्ट विजिट साइट्स एक्सप्लोर कर पाएंगे।

अगर आप उत्तराखंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का देवभूमि टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है। इस पैकेज में आप भीमताल, नैनीताल, कैंची धाम, रानीखेत समेत कई अन्य जगहों पर घूमने का लुत्फ उठा पाएंगे। वहीं यह पैकेज काफी अफोर्डेबल भी माना जा रहा है।

कहां पर कितना स्टे

भारत गौरव मानसखंड एक्सप्रेस के जरिए उत्तराखंड का टूर शुरू होने वाला है। 10 रात और 11 दिन के इस पैकेज में आपको काठगोदाम और भीमताल में 2 रातें बिताने का मौका मिलेगा तो वहीं अल्मोड़ा, कौसानी और रानीखेत में भी आप दो-दो रातें बिता पाएंगे।

इन जगहों को कर पाएंगे एक्सप्लोर

इस दौरान आप भीमताल, नैनीताल में नैना देवी मंदिर और नैनी झील के साथ-साथ कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे। इतना ही नहीं इस पैकेज में आप आप अल्मोड़ा, कौसानी, रानीखेत, घूमने के साथ साथ तमाम अन्य मंदिरों के भी दर्शन कर पाएंगे।

मिलेंगी ये सुविधाएं

टूर के दौरान आईआरसीटीसी आपको सभी लोकेशन पर होटल की सुविधा देगा जहां आपको ट्विन या ट्रिपल शेयरिंग में रहना होगा। ट्रेन यात्रा के दौरान नाश्ता चाय लंच और डिनर प्रोवाइड होगा साथ ही साथ होटल और होमस्टे के दौरान भी ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। दोपहर का खाना घूमने के दौरान होटल में दिया जाएगा।

कितना करना होगा खर्च

रेल में आपको एसी कोच में सफर करने का मौका मिलेगा। जबकि रोड टूर के दौरान आपको पैकेज के हिसाब से सुविधा दी जाएगी। साधारण पैकेज में बिना एसी बस मिलेगी। जबकि डीलक्स पैकेज में एसी बस में यात्रा कर सकेंगे। बात करें पैकेज फीस की तो यह 28,020 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया है। वहीं बच्चों के लिए इसमें रियायत नहीं दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com