कड़ी सुरक्षा के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान, आज होगी ‘कोल्हान टाइगर’ की अग्निपरीक्षा
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 13 नवंबर को 81 में से 43 सीटों थोड़ी देर पहले चरण की मतदान शुरू होगी। 15,344 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, पीने का पानी, शौचालय, और वेबकास्टिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। ईवीएम की सुरक्षा के लिए तीन-स्तरीय निगरानी होगी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज 13 नवंबर को 43 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया के लिए सभी कदम उठाए हैं। रांची के रिटर्निंग ऑफिसर उत्कर्ष कुमार ने बताया कि मतदान के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं बीते 12 नवंबर को ही सुनिश्चित कर ली गई हैं, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
आपको बता दें इस बार के विधानसभा चुनाव में राज्य भर में कुल 15,344 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। व्यवस्था बनाए रखने और चुनावी प्रक्रिया की सुरक्षा के लिए रणनीतिक स्थानों पर सुरक्षा बलों की 200 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं। इस चरण में 73 महिलाओं सहित कुल 683 दावेदारों ने सीटों के लिए चुनवी मैदान में ताल ठोका है। 43 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 जेनरल सीटें, 20 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित और छह अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं।
मतदान केंद्रों पर किन-किन चीजों की मिलेगी सुविधाएं?
मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, शौचालय और वेबकास्टिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ और जिला पुलिस की निगरानी रहेगी। मॉक पोल सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा और उसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, और सभी प्रक्रिया पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज JMM, बिहार में 15 सीटों पर ताल ठोकने की तैयारी में पार्टी
Year Ender 2024: साल की शुरुआत से ही टूट गया था बीजेपी का आत्मविश्वास, जानें वर्ष की 5 बड़ी राजनीतिक
Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल बोले- 9 दिसंबर से पहले …
झारखंड : सीएम सोरेन खटा-खट ले रहे फैसले इधर भाजपा हार की समीक्षा के लिए खेल रही मीटिंग-मीटिंग
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार चंपाई सोरेन इस बार सरायकेला विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं, जमशेदपुर पूर्व में कांग्रेस के अजॉय कुमार का मुकाबला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू से है। जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का मुकाबला जेडी(यू) नेता सरयू रॉय से है, जिन्होंने 2019 में रघुबर दास को हराया था। जगन्नाथपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस के सोना राम सिंकू उनके खिलाफ हैं।
रांची में, झामुमो ने राज्यसभा सांसद महुआ माजी को चुनावी मैदान में उतारा है। झारखंड विधानसभा का पांचवां कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। पिछली विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन सरकार में था, जिसमें हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री थे। आज इन 43 विधानसभा सीटों पर झारखंड की जनता पहले चरण के वोटिंग के लिए अपना जनादेश देगी। दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को है। वोटों की गिमती 23 नवंबर को की जाएगी और चुनाव के नतीजे सामने आएंगे।
झारखंड चुनाव से जुड़ी और खबरों के लिए यहां क्लिक करें
