विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल ने दी बधाई
- Written By: शुभम सोनडवले
रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। यहां रविवार को पार्टी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों के दल ने साय को अपना नेता चुना। इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बधाई दी।
बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “कुनकुरी विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।”
Chhattisgarh caretaker CM and Congress leader Bhupesh Baghel congratulates Vishnu Deo Sai on becoming the next Chief Minister of Chhattisgarh. pic.twitter.com/lhWgCIze94 — ANI (@ANI) December 10, 2023
कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, “मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। हम उम्मीद करेंगे कि सरगुजा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए वे कार्य करेंगे और विकास की दृष्टि से जो क्षेत्र पीछे रह गए हैं उन्हें प्राथमिकता देंगे…”
सम्बंधित ख़बरें
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
#WATCH विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री चुने जाने पर कांग्रेस नेता टी.एस. सिंह देव ने कहा, “मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अब वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में काम करेंगे। हम उम्मीद करेंगे कि सरगुजा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए वे कार्य करेंगे और विकास… pic.twitter.com/2WCPCgjB1l — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2023
जनता से किए वादे करेंगे पुरे
मुख्यमंत्री के रूप में चयन होने के बाद विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पुरे करने का वादा किया। उन्होंने कहा, “मैं पूरी ईमानदारी के साथ सबके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मुख्यमंत्री के नाते हमारी प्राथमिकता होगी कि हम लोगों ने जो चुनावी घोषणा पत्र ‘मोदी की गारंटी’ के तहत जनता से जो भी वादे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। सबसे पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकान की स्वीकृति करना होगा। 25 दिसंबर को अटल जी का जन्मदिवस है, उस दिन राज्य के सभी कृषकों के खाते में 2 साल का बोनस दिया जाएगा।”
मोदी मंत्रिमंडल में थे साय
रायपुर में भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद रविवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय के नाम की घोषणा की गई। उन्होंने कुनकुरी विधानसभा सीट पर कुल 87,604 वोटों से जीत हासिल की। देव साय ने पहले मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री और 16वीं लोकसभा में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के सांसद सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीट जीती हैं। पिछले चुनाव 2018 में 68 सीट जीतने वाली कांग्रेस इस बार 35 सीट पर सिमट गई है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।
