राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती

Vinesh Phogat On Brijbhushan Acquittal: महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से मिली राहत के बाद विनेश फोगाट ने मोर्चा खोल दिया है।
vinesh phogat brij bhushan sharan singh acquittal delhi high court appeal
विनेश फोगाट, बृजभूषण शरण सिंह डिजाइन फोटो
Updated on

Vinesh Phogat Reaction On Brij Bhushan Acquittal: भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर से उबाल आ गया है। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 'सबूतों के अभाव' में बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले को जहां बृजभूषण शरण सिंह अपनी 'बड़ी जीत' बता रहे हैं, वहीं देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विनेश ने साफ कर दिया है कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वे इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी।

'बाहुबली' के खिलाफ सड़क से अदालत तक का संघर्ष

विनेश फोगाट ने कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चुप्पी तोड़ी और एक बेहद भावुक लेकिन सख्त पोस्ट साझा किया। विनेश ने अपनी पोस्ट में व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए लिखा कि सत्ताधारी पार्टी के एक शक्तिशाली 'बाहुबली' नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए उन्हें और अन्य पहलवानों को अपनी पूरी हिम्मत जुटानी पड़ी थी। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे उन्हें न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा था। विनेश के अनुसार, शुरुआत से ही पूरा सिस्टम और सरकारी तंत्र आरोपी को बचाने की कोशिश में लगा हुआ था।

सिस्टम और सत्ता के दबाव का गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया में सिस्टम की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पद, सत्ता और बाहुबल का दुरुपयोग करते हुए कई महिला पहलवानों पर अपनी शिकायतें वापस लेने का भारी दबाव बनाया था। विनेश ने कहा कि इस दबाव के बावजूद कुछ महिला पहलवान अपनी बात पर अडिग रहीं और कानूनी लड़ाई को जारी रखा। विनेश ने अदालत के इस फैसले पर गहरी निराशा व्यक्त की है कि महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में बृजभूषण को दोषी नहीं माना गया।

हार नहीं मानेंगे पहलवान

छह महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले में कोर्ट का फैसला भले ही बृजभूषण के पक्ष में रहा हो, लेकिन पहलवानों के तेवर अभी भी कम नहीं हुए हैं। विनेश फोगाट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पहलवानों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में जोर देकर कहा कि "हिम्मत जुटानी पड़ती है बाहुबली के खिलाफ" और वे अब इस कानूनी लड़ाई को दिल्ली हाई कोर्ट लेकर जाएंगी। विनेश की इस घोषणा ने साफ कर दिया है कि कुश्ती के अखाड़े के बाद अब कानूनी अखाड़े में भी 'आर-पार' की जंग होने वाली है।

vinesh phogat brij bhushan sharan singh acquittal delhi high court appeal
हनुमानगढ़ी मंदिर मुस्लिम ने बनवाया...यहां कभी नमाज नहीं पढ़ी गई, CM योगी के दावे पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

क्या है पूरा मामला?

ज्ञात हो कि भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का लंबा विरोध प्रदर्शन चला था। काफी दबाव और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए बृजभूषण को सभी आरोपों से बरी कर दिया, जिसे अब पहलवानों ने उच्च न्यायालय में चुनौती देने का मन बना लिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com