दिल्ली में तेजी से बढ़े सब्जियों के दाम, जानिए कीमतें बढ़ने की प्रमुख वजह
- Written By: सुभाष यादव
File Pic
नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का खतरा अभी टला नहीं है। हालांकि इसकी रफ्तार धीमी जरूर पड़ गई है। इन सब के बीच आम जनता को मंहगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ सब्जियों (Vegetable Price Hike) की कीमतें भी बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच दिल्ली में सब्जियों के दाम बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है।
ज्ञात हो कि समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली के आजादपुर मंडी के सब्जी विक्रेताओं से बात की। उनका कहना है कि बारिश की वजह से सब्जियां खराब होने से इसके दाम बढ़ गए हैं। एक सब्जी विक्रेता ने कहा कि भारी बारिश और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सब्जियां महंगी हुई हैं। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं।
दिल्ली में तेजी से बढ़े सब्जियों के दाम-
सम्बंधित ख़बरें
Ganga Expressway: यूपी को मिली एक और सौगात, दिल्ली से पटना की दूरी भी होगी कम? जानें क्या है नया रूट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने 21 राज्यों को लू से बचाव के दिए निर्देश, कमजोर वर्गों की रक्षा करने का किया आह्वान
जामिया मिलिया इस्लामिया में फिर बवाल…RSS के युवा कुंभ का क्यों हो रहा विरोध? छावनी में तब्दील हुआ कैंपस
केजरीवाल के रास्ते पर चल पड़े सिसोदिया, जस्टिस स्वर्ण कांता को लिखी चिट्ठी, HC में पेश न होने का किया ऐलान
दिल्लीः आज़ादपुर मंडी के सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश की वजह से सब्ज़ियां खराब होने से सब्ज़ियों के दाम बढ़ गए हैं। एक सब्ज़ी विक्रेता ने कहा, “भारी बारिश और पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से सब्ज़ियां महंगी हुई हैं। हर दिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते हैं।” pic.twitter.com/3XUN0erRAw — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021
गौर हो कि देश के कुछ हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण सब्जियां खराब हुई हैं। जिसके चलते स्टॉक कम आ रहा है। इसलिए सब्जियों की कीमतें बढ़ रही हैं। फिलहाल जैसे हालात हैं उसके मद्देनजर सब्जियों की कीमतें कम होने की उम्मीद बहुत कम है। दिल्ली के ओखला मंडी में भी दाम बढ़े हुए हैं।
