केरल में 18 मई को सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, सेंट्रल स्टेडियम में होगा भव्य समारोह
VD Satheesan: केरल में कांग्रेस नेता वीडी सतीशन 18 मई यानी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता शामिल होंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वीडी सतीशन (Image- Social Media)
VD Satheesan Oath Ceremony: केरल के होने वाले मुख्यमंत्री वीडी सतीशन 18 मई तो पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। उनके साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कांग्रेस ने सतीशन को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। गुरुवार को सतीशन ने कांग्रेस नेताओं के साथ राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात भी की थी और औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया।
सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम में 18 मई को सुबह 10 बजे होगा। इस समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
कई राज्यों के नेता होंगे शामिल
वीडी सतीशन ने बताया कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस समारोह के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को बी आमंत्रित करेगा। पार्टी नेताओं की मानें तो यह समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
तीन दिनों में 1.40 करोड़ LPG बुकिंग…सरकार ने बताया कितनी हुई डिलीवरी, भारत पहुंच रहे गैस से भरे दो जहाज
राहुल से करीबी बनी वेणुगोपाल की कमजोरी…कैसे सतीशन ने CM की रेस में हराया? 5 प्वाइंट्स में जानें Inside Story
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने किया ऐलान, केसी वेणुगोपाल को लगा झटका
महाराष्ट्र से हरियाणा फिर राजस्थान..जानें कैसे 2 से 5 लाख रुपये में नीलाम हुआ NEET-UG का पेपर, CBI ने खोला राज
सतीशन का कहना है कि अन्य मंत्रियों के चयन पर जल्द ही अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा और इस संबंध में चर्चा शुक्रवार से शुरू होगी। वीडी सतीशन ने यह भी बताया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से भी समय लेकर मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस की हाई लेवल मीटिंग में नेता चुने गए सतीशन
केरलम में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बुधवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के पुराने रणनीतिकार ए. के. एंटनी के बीच बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में तीन दावेदारों का नाम सबसे आगे था। इनमें वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और के. सी. वेणुगोपाल के नाम पर चर्चा तेज थी। इन तीन उम्मीदवारों में से कांग्रेस ने केरलम के लिए वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चुना।
यह भी पढ़ें- राहुल से करीबी बनी वेणुगोपाल की कमजोरी…कैसे सतीशन ने CM की रेस में हराया? 5 प्वाइंट्स में जानें Inside Story
केरलम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला 4 मई से ही लंबित था, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं, जो कि दो-तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडी सतीसन को केरल का अगला मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद केरलम में कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है।
