Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वाराणसी: मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवाने वाला अजय शर्मा पुलिस हिरासत में

वाराणसी के मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटवाने वाले सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा को पुलिस ने बीते बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Oct 03, 2024 | 11:16 AM

वाराणसी: मंदिरों से साईं प्रतिमा हटवाने वाला अजय शर्मा पुलिस हिरासत में

Follow Us
Close
Follow Us:

वाराणसी: भारत की धर्मनगरी वाराणसी के मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटवाने वाले सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा को पुलिस ने बीते बुधवार देर रात हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय शर्मा एक बार फिर मंदिरों से साईं प्रतिमा को हटवाने के लिए ही निकला था, तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अजय शर्मा को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में पकड़ा है।

इस बाबत पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बीते गुरुवार को बताया कि हिंदूवादी संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के मुखिया अजय शर्मा को बीते बुधवार शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

जानकारी दें कि सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय ने बीते बुधवार को बताया था कि वह लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर सहित अब तक 14 मंदिरों से साईं बाबा की मूर्ति हटा चुका है। बाकी कुल 50 और मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाई जाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें

बजट 2026: बेंगलुरु, वाराणसी और सूरत बनेंगे ‘शहरी आर्थिक क्षेत्र’; विकास के लिए ₹35,000 करोड़ का मास्टरप्लान

यूपी में बनेंगे 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर…PM मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी को बजट से क्या मिला?

वाराणसी में एंटी करप्शन का ‘बड़ा गेम’! 20 हजार की घूस लेते दरोगा शिवाकर मिश्रा और सिपाही रंगे हाथ गिरफ्तार- VID

यूपी की घूसखोर पुलिस…दारोगा रिश्वत लेते पकड़ाया, सिपाही पैसे फेंककर भागा, Video देखें

यहां पढ़ें – बदलापुर केस: आरोपी अक्षय शिंदे के एनकाउंटर मामले पर बॉम्बे HC में आज सुनवाई

दरअसल मंदिरों से साईं बाबा की मूर्तियां हटाने का अभियान संचालित कर रहे संगठन ‘सनातन रक्षक दल’ के प्रदेश अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा था कि, ‘‘वाराणसी में केवल सर्वोच्च देवता भगवान शिव की पूजा होनी चाहिए। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए साईं बाबा की मूर्तियों को 10 मंदिरों से पहले ही हटा दिया गया है। आने वाले दिनों में, अगस्त्य कुंड और भूतेश्वर मंदिर से भी साईं बाबा की मूर्तियां हटा दी जाएंगी।”

वहीं वाराणसी में ‘सनातन रक्षक दल’ द्वारा लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने के बाद बीते बुधवार को वाराणसी के साईं भक्तों और साईं मंदिर के प्रबंधकों ने बैठक कर नाराजगी जताई थी।

यहां पढ़ें – तिरुपति लड्डू विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

श्री साई मंदिर के प्रबंधन से जुड़े अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया था कि वाराणसी के साईं मंदिर के प्रबंधकों और भक्तों ने बैठक कर साईं मंदिरों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। श्रीवास्तव ने यह भी बताया था कि इस तरह के कृत्य से वाराणसी और देश का माहौल खराब हो सकता है।

उन्होंने यह भी कहा था कि लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाये जाने की जानकारी हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। अगर किसी को साईं बाबा की मूर्ति लगाने से आपत्ति है तो वे साईं बाबा की मूर्ति को उन्हें सौंप दें, पर उनका अनादर नहीं करें। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Varanasi sai baba controversy sanatan rakshak dal chief ajay sharma detained by varanasi police

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 03, 2024 | 11:16 AM

Topics:  

  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.