सीएम अरविंद केजरीवाल ने वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में हुई भगदड़ पर जताया शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
- Written By: सुभाष यादव
Updated On:
Jan 01, 2022 | 12:20 PM
ANI Photo
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने वैष्णो देवी तीर्थ क्षेत्र में हुई भगदड़ (Vaishno Devi Stampede) में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक प्रकट किया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
अधिकारियों ने बताया कि प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के चलते भगदड़ में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
सीएम केजरीवाल का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
शराब घोटाला केस से क्यों अलग हुई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा? केजरीवाल को अवमानना नोटिस थमाकर छोड़ा केस
माता वैष्णोदेवी मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। https://t.co/4Q3RY66Ycb — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 1, 2022
केजरीवाल ने एक ट्वीट मे कहा, “माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में हुई घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”(एजेंसी)
Vaishno devi stampede cm arvind kejriwal on saturday expressed grief over the loss of lives in a stampede
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 01, 2022 | 12:20 PM
