उत्तराखंड में सियासी गरमाहट बढ़ी, हरीश रावत का कांग्रेस हाईकमान पर निशाना, बोले-‘मन में विचार आ रहा है, अब बहुत हो गया’
- Written By: सुभाष यादव
राहुल गांधी और हरीश रावत (Photo Credits-Facebook)
नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) के बाद अब उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Politics) से पहले घमासान शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) नाराज हैं। दरअसल रावत ने एक ट्वीट कर कांग्रेस संगठन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने विश्राम करने के संकेत भी दिए हैं।
ज्ञात हो कि उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने ट्वीट कर लिखा कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है।
हरीश रावत का ट्वीट-
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
#चुनाव_रूपी_समुद्र
है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है,
1/2 pic.twitter.com/wc4LKVi1oc — Harish Rawat (@harishrawatcmuk) December 22, 2021
रावत ने लिखा कि सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिये, अब विश्राम का समय है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।
