उत्तराखंड चुनाव नतीजों से पहले हरीश रावत का बड़ा दावा, बोले-हमें पूरा बहुमत मिलने जा रहा है; अन्य दल से समर्थन पर कही ये बात
- Written By: सुभाष यादव
हरीश रावत (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) के नतीजे कल आएंगे। लेकिन उससे पहले अलग-अलग एजेंसियों के जो एग्जिट पोल सामने आए हैं। उसके बाद से सियासी बयानबाजी भी शुरू है। लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस नेता हरीश रावत (Congress Leader Harish Rawat) ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा बहुमत मिलने जा रहा है साथ ही उन्होंने अन्य दल से समर्थन पर भी स्थिति साफ की है।
ज्ञात हो कि देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि हम आश्वस्त हैं, हमें पूरा बहुमत मिलने जा रहा है। हमारा कोई भी C-प्लान नहीं है हां लेकिन कई वरिष्ठ नेता हैं जिन्हें टिकट नहीं मिल पाया है उनका सहयोग हम उत्तराखंड सरकार को बढ़ाने और उत्तराखंड की राजनीति के लिए भी लेंगे।
रावत ने कहा कि हम कांग्रेस के अलावा उन दलों और उन व्यक्तियों का सहयोग केवल जीतने या हारने के लिए नहीं बल्कि उत्तराखंड को बनाने के लिए लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
गौर हो कि राज्य में 13 जिलों की 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इस दौरान 62 फीसदी वोटिंग हुई थी। जबकि साल 2017 में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। यूपी से अलग होने और राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में यह पांचवां विधानसभा चुनाव है।
