उत्तरकाशी में हाहाकार..बादल फटने से दर्जनों घर बहे, चारों ओर मची चीख पुकार- देखें VIDEO
Uttarkashi News: उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। यहां दर्जनों घर बह गए। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
उत्तरकाशी में बादल फटा
Uttarkashi Cloud Burst: उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। जिससे दर्जनों घर बह गए है। स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू के लिए रवाना हो गया है। गंगोत्री गंगोत्री धाम के मुख्य पड़ाव धराली में खीर गंगा नदी में विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ के कारण 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, 10 से 12 मज़दूर दबे हो सकते हैं। खबरों के अनुसार, खीर गंगा के जलग्रहण क्षेत्र में कहीं बादल फट गया, जिसके कारण यह विनाशकारी बाढ़ आई है। बाढ़ के कारण लोगों में दहशत का माहौल है।
#गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव #धराली में खीर गंगा नदी में आई विनाशकारी बाढ़
बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल, घर व होमस्टे तबाह, कुछ लोगों के दबे होने की सूचना।
5 अगस्त 2025 समय दोपहर 1:30 बजे के करीब की घटना @JagranNews @dm_uttarkashi @pushkardhami @narendramodi pic.twitter.com/QwMGaOIfTT — Shailendra Prasad (शैलेंद्र गोदियाल) (@shailly_godiyal) August 5, 2025
राहत एवं बचाव कार्य जारी
इसको लेकर उत्तरकाशी पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस का कहना है कि, उत्तरकाशी, हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, SDRF, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनायें। स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जायें।
सम्बंधित ख़बरें
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मौके पर ही टूट गईं पांच सांसें
उत्तराखंड का ‘फौजी मुख्यमंत्री’ खामोश, पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
🛑 उत्तरकाशी, हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, SDRF, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। उक्त घटना को देखते हुए सभी नदी से उचित दूरी बनायें। स्वयं, बच्चों व मवेशियों को नदी से उचित दूरी पर ले जायें। pic.twitter.com/tAICzWQUzc — Uttarkashi Police Uttarakhand (@UttarkashiPol) August 5, 2025
इस हादसे पर गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि धराली में खीर गाढ़ के ऊपर बादल फटने से प्रलय का मंजर है। उन्होंने कहा कि सूचना पर तत्काल मुख्यमंत्री को सूचना दे दी गई है। जिलाधिकारी को सूचना के साथ ही सेना, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच गई है। ये बहुत बड़ी दुघटना है। विधायक ने कहा कि मैं भी देहरादून से घटनास्थल के लिए निकल चुका हूं। भगवान से प्रार्थना है कि इस आपदा की घड़ी से सबको सुरक्षित बचाएं।
बादल फटने से तबाही
बता दें कि इस घटना में बारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसने भयावह हालात हैं। लोगों के ऊपर पहाड़ का मलबा आफत बनकर गिरा है। अचानक बादल फटने के बाद पहाड़ का मलबा नीचे गिरने लगा, जिसकी चपेट में आकर कई घर बह गए।
BIG BREAKING 🚨 उत्तराखंड: उत्तरकाशी के खीर गंगा में बादल फटने आया सैलाब! मलबे में तब्दील हुई धराली बाजार, चौतरफा मची चीख-पुकार मलबे में कई लोगों के दबे होने और बह जाने की आशंका!#Uttarakhand #Dehradun #Uttarkashipic.twitter.com/8MgWGIGjBt — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) August 5, 2025
यह भी पढ़ें- Weather Update: देशभर में मानसून का कहर जारी, यूपी-बिहार-बंगाल में बाढ़ से मचा हाहाकार
पुलिस एनडीआरएफ और अन्य टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
